फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: रविवार को पति ससुराल आया, सोमवार को पत्नी का मिला शव- गला रेतकर की गई थी हत्या; केस दर्ज

Tue, 11 Feb 2025 11:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो

सार

मृतक विवाहिता नीरज 26 जनवरी को ससुराल से मायके आई थी। रविवार को उसका पति पप्पू भी आया था। नीरज की छोटी बहन जूही ने बताया कि सोमवार सुबह पांच बजे जीजा के साथ दीदी घर से निकली थी। थोड़ी देर बाद सिर्फ जीजा घर आए। तब पूछा कि दीदी कहां हैं तो जीजा ने कहा कि अभी आ जाएगी।
विज्ञापन
मृतक विवाहित नीरज की फाइल फोटो और रोते-बिलखते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरपुर-बुदहट (गोरखपुर)। इलाके रामनगर सूरस गांव में सोमवार भोर में विवाहिता की गला रेतकर हत्या कर दी गई। शव गांव के पास ही सरसों के खेत में अर्धनग्न अवस्था में मिला। पहचान गांव के स्व. ब्रह्मदेव की बेटी नीरज राय उर्फ लाला (24) के रूप में हुई।
विज्ञापन


वह अपने मायके आई थी। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने पति पर हत्या का आरोप लगाया है। रविवार को पति ससुराल आया था। घटना के बाद सुबह कहीं निकल गया। इसके बाद उसने मोबाइल भी स्वीच ऑफ कर दिया है।
नीरज की मां पानमति देवी की तहरीर पर हरपुर-बुदहट थाने में पति संतकबीरनगर जिले के मेंहदावल थाना क्षेत्र के समोगर गांव निवासी पप्पू पांडेय पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


घटनास्थल पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्रित किए। एसपी उत्तरी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन कर आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने का दावा किया। उन्होंने कहा कि आरोपी के पकड़े जाने के बाद ही हत्या की वजह पता चल पाएगी।

हरपुर-बुदहट थाने की पुलिस शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर आरोपी की तलाश में लग गई। पानमति देवी ने बताया कि बेटी नीरज राय उर्फ लाला की शादी वर्ष 2021 में संतकबीरनगर जिले के मेंहदावल थाना क्षेत्र के समोगर गांव निवासी पप्पू पांडेय के साथ हुई थी। वह लुधियाना में कपड़े का काम करता है।

अभी उनकी कोई संतान नहीं थी। नीरज 26 जनवरी को ससुराल से मायके आई थी। रविवार को उसका पति पप्पू भी आया था। नीरज की छोटी बहन जूही ने बताया कि सोमवार सुबह पांच बजे जीजा के साथ दीदी घर से निकली थी। थोड़ी देर बाद सिर्फ जीजा घर आए।

तब पूछा कि दीदी कहां हैं तो जीजा ने कहा कि अभी आ जाएगी। इसके बाद वह गाड़ी में पेट्रोल डलवाने की बात कहकर निकले फिर वापस नहीं आए। काफी देर तक दीदी घर नहीं आई तब उन्हें ढूंढना शुरू किया गया। इसी दौरान सरसों के खेत में शव मिलने की सूचना मिली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें