फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सरयू नदी के कटान से महज 250 मीटर दूर रामजानकी मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
आठ गांवों पर संकट : बड़हलगंज में दिस्तवलिया से मुसाडोही संपर्क मार्ग के बीच कटान
विज्ञापन

रामजानकी मार्ग से जुड़ा संपर्क मार्ग 700 मीटर कटकर सरयू की धारा में समाहित

चिल्लूपार। बड़हलगंज क्षेत्र में रामजानकी मार्ग पर भी सरयू नदी के कटान का खतरा मंडराने लगा है। रामजानकी मार्ग से दिस्तवलिया-मुसाडोही तक संपर्क मार्ग का 700 मीटर हिस्सा नदी में समाहित हो चुका है। कटानस्थल दिस्तवलिया-मुसाडोही से रामजानकी मार्ग महज 250 मीटर दूर है।

जानकारी के अनुसार, ज्ञानकोल, बगहा देवार, गड़ेरी टोला, सुसाडोही, खैराटी, अजयपुरा, बरडीहा, नेतवार पट्टी समेत कुल आठ गांवों के ग्रामीणों को आवागमन के लिए बना रामजानकी मार्ग से जुड़ा दिस्तवलिया से मुसाडोही तक लगभग तीन किलोमीटर लंबा संपर्क मार्ग है। इसमें 700 मीटर हिस्सा कटकर नदी में चला गया है। इसके चलते आवागमन बंद है।
विज्ञापन

ग्रामीण पूर्व प्रधान ह्रदय शंकर सिंह, फूलचंद यादव, छोटू यादव, कंता यादव, जनार्दन यादव, जयप्रकाश यादव आदि ने बताया कि कटान से अब तक एक हजार बीघा से ज्यादा खेती योग्य भूमि नदी में विलीन हो चुकी है। स्थिति ऐसी हो गई है कि रामजानकी मार्ग पर खतरा मंडराने लगा है। जबरदस्त कटान से आठ गांवों का रास्ता भी अवरुद्ध हो गया है। अब नदी से रामजानकी मार्ग की दूरी महज 250 मीटर शेष है।
विज्ञापन

संपर्क मार्ग और नदी के किनारे बसे ज्ञानकोल, बगहा देवार गांव की घनी आबादी में लगातार हो रहे कटान से परेशान हैं। सड़क कट जाने से संबंधित विभाग को कटान स्थलों पर बचाव कार्य करने में समस्या उत्पन्न हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें