फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: दो डिसमिल जमीन पर हक के लिए सात साल से दौड़ रहे राजमन

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। खोराबार क्षेत्र के महमूदाबाद उर्फ मोगलपुर के राजमन दो डिसमिल जमीन पर हक के लिए सात साल से दौड़ रहे हैं। यह जमीन उन्हें पट्टे पर मिली है और वे इस पर मकान बनवाना चाहते हैं, लेकिन पैमाइश के बाद भी उनके हक की जमीन पर किसी दूसरे का कब्जा है। लेखपाल-कानूनगो का चक्कर काटकर वे हताश हो चुके हैं। बोले-अब दौड़कर थक चुका हूं, लेखपाल बुलाए हैं पर काम हो जाएगा...उम्मीद कम ही है।
विज्ञापन


शनिवार को सदर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में आए राजमन दस्तावेज लेकर निराश बैठे थे। बोले-गाटा संख्या 1411 में करीब दो डिसमिल जमीन 1992 में मुझे आवंटित हुई है। पैमाइश के बाद भी मुझे मेरा हिस्सा बताया गया, लेकिन गांव के ही कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया। बार-बार शिकायत की, लेकिन जब लेखपाल पहुंचते हैं तो पुलिस नहीं आती है। इसी तरह रुस्तमपुर के राधेश्याम अपनी फरियाद लेकर पहुंचे थे।
उनका कहना था कि मौजा तटपर में छह साल से वे चकबंदी के बाद हिस्सेदारी को लेकर दौड़ रहे हैं। उनका कहना था कि हिस्सेदारी गलत तरीके से लगाई गई है। खाता संख्या 00135 में राजू, राजेश, शिव प्रताप, जशोदा देवी का हिस्सा लगा दिया गया। इसे खारिज के हिस्सेदारी की जाए। उनकी फरियाद को सुनने के बाद अधिकारियों ने कानूनगो के पास भेज दिया। उन्होंने कहा कि मामले की सुनवाई तो हो रही है पर कार्रवाई कब होगी, इसका पता नहीं। समाधान दिवस में कुल 108 मामले आए थे, जिसमें आठ मामलों का निस्तारण हो सका।
विज्ञापन

वर्जन
समाधान दिवस में आने वाले शिकायतों का परीक्षण गंभीरता से कराकर निस्तारण के निर्देश दिए गए हैं। इसमें लापरवाही बरतने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


-कृष्णा करुणेश, डीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें