फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: नाबालिग से शादी कर रहा था राजस्थानी युवक, पुलिस ने रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। राजस्थान का एक युवक मंगलवार को गगहा थाना क्षेत्र के मझगांवा में स्थित करवल मंदिर में नाबालिग से शादी कर रहा था। शक हुआ तो मंदिर के पुजारी ने सूचना गगहा पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन में किशोरी के आधार कार्ड को चेक किया तो वह 15 वर्ष की निकली। इसके बाद पुलिस ने शादी को रुकवा दिया। साथ ही डांट फटकार लगाई। आरोप है कि इसके बाद लड़का और लड़की दोनों पक्ष के लोग वहां से चले गए।
विज्ञापन

मझगांवा स्थित करवल मंदिर में दोपहर डेढ़ बजे के करीब राजस्थान का लड़का पक्ष और मऊ के सूरजपुर देवार के रहने वाले लड़की पक्ष के लोग पहुंचे। पुजारी दिलीप से बात कर लड़का और लड़की की शादी कराने के लिए कहा। पुजारी भी शादी करने के लिए तैयार हो गए। लेकिन जब लड़की शादी के मंडप पर पहुंची तो पुजारी को नाबालिग होने का शक हुआ। इसके बाद उन्होंने गगहा पुलिस को फोन कर सूचना दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें