शनिवार को धनतेरस पड़ने की वजह से लोगों ने बड़ी संख्या में बुकिंग्स कीं और शुक्रवार को डिलीवरी ली। वहीं, रविवार को भी कई ग्राहकों को वाहनों की डिलीवरी होगी। इस बार इलेक्टि्रक वाहनों की मांग भी ज्यादा रही। इस बार सभी शो-रूम मिलाकर धनतेरस पर दो हजार चार पहिया तो चार हजार दो पहिया वाहनों की बिक्री व कुल व्यापार 250 करोड़ की होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
1 of 8
सोने-चांदी की दुकान पर अपने पसंदीदा गहनों को परखते ग्राहक
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
धनतेरस के अवसर पर शनिवार को बाजारों में जबरदस्त रौनक देखने को मिली। लोगों ने परंपरा और आस्था के साथ जमकर खरीदारी की, जिससे शहर में करीब दो हजार करोड़ रुपये का कारोबार हुआ। चाहे सराफा बाजार हो, ऑटोमोबाइल शोरूम या फिर इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकानें, हर जगह ग्राहकों की भीड़ उमड़ पड़ी।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 8
खरीदारी करते हुए
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
धनतेरस को धन की देवी लक्ष्मी और आरोग्य के देवता धन्वंतरि की पूजा की जाती है। मान्यता है कि इस दिन कुछ न कुछ खरीदना शुभ होता है, विशेषकर धातु जैसे सोना और चांदी। यही वजह रही कि गोलघर, रेती, बेतियाहाता, अलहदादपुर, असुरन स्थित सराफा दुकानों पर सुबह से ही ग्राहकों की भीड़ लग गई थी।
सराफा व्यापारियों के मुताबिक, इस बार दामों में बढ़ोतरी के बावजूद लोगों ने भरपूर खरीदारी की। सराफा मंडल के अध्यक्ष गणेश वर्मा ने बताया कि पिछले साल की तुलना में इस बार 20 प्रतिशत अधिक बिक्री हुई है।
विज्ञापन
3 of 8
खरीदारी करते लोग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खासतौर पर 22 कैरेट सोने की चेन, झुमके, मंगलसूत्र और चांदी के सिक्कों की डिमांड सबसे ज्यादा रही। चांदी की कीमतों में भी उछाल के बावजूद लोगों ने मूर्तियां और सिक्के खरीदे। सराफा बाजार में एक हजार करोड़ से अधिक का कारोबार हुआ।
4 of 8
कपड़े की दुकान पर लगी भीड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ऑटो सेक्टर में उछाल, बिकीं सैकड़ों गाड़ियां
धनतेरस पर केवल सोना-चांदी ही नहीं, बल्कि ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी जबरदस्त तेजी देखने को मिली। जीएसटी स्लैब में हाल ही में हुए बदलाव और कंपनियों की ओर से दिए गए त्योहारी ऑफर्स की वजह से गाड़ियों की बिक्री में रिकॉर्ड बढ़ोतरी हुई। शहर के प्रमुख ऑटो डीलरों के अनुसार करीब 4500 दो पहिया तो दो हजार के करीब चार पहिया वाहनों की बिक्री हुई है।
विज्ञापन
5 of 8
बर्तन की खरीदारी करते
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शनिवार को धनतेरस पड़ने की वजह से लोगों ने बड़ी संख्या में बुकिंग्स कीं और शुक्रवार को डिलीवरी ली। वहीं, रविवार को भी कई ग्राहकों को वाहनों की डिलीवरी होगी। इस बार इलेक्टि्रक वाहनों की मांग भी ज्यादा रही। इस बार सभी शो-रूम मिलाकर धनतेरस पर दो हजार चार पहिया तो चार हजार दो पहिया वाहनों की बिक्री व कुल व्यापार 250 करोड़ की होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
6 of 8
कपड़े की दुकान पर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इलेक्ट्रॉनिक्स और गृहसज्जा के सामान की भी खूब खरीदारी
धनतेरस पर केवल गहनों और गाड़ियों की ही नहीं, बल्कि इलेक्ट्रॉनिक्स और गृह सज्जा की वस्तुओं की भी खूब बिक्री हुई। खासकर स्मार्ट टीवी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन, मोबाइल और किचन अप्लायंसेज की जबरदस्त डिमांड रही। व्यापारियों का कहना है कि त्योहारी छूट और आसान ईएमआई विकल्पों के चलते ग्राहकों ने दिल खोलकर खरीदारी की। 40 इंच से ऊपर की स्मार्ट टीवी और डबल डोर फ्रिज सबसे ज्यादा बिके।
बोले व्यापारी...
धनतेरस में इस साल ग्राहकों का रिस्पॉन्स उम्मीद से कहीं ज्यादा रहा। गोल्ड, डायमंड और सिल्वर ज्वेलरी में शानदार बिक्री हुई। ऐश्प्रा में क्वॉलिटी और ट्रस्ट हमारी पहचान हैं और हम यही भरोसा आगे भी बनाए रखेंगे: अनूप सराफ, निदेशक, ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स
विज्ञापन
7 of 8
गौरी गणेश की प्रतिमा खरीदारी कर ले जाते
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सोना-चांदी की कीमतों में उछाल के बावजूद ग्राहकों ने जमकर खरीदारी की है। हल्के वजन में डिजाइनर ज्वेलरी की मांग काफी ज्यादा रही। चांदी के सिक्के और ज्वेलरी भी लोगों ने खरीदी है। हीरे के आभूषणों की भी लोगों ने खरीदारी की। तमाम लोगों ने बजट के अनुसार अन्य आभूषण भी खरीदें: संजय अग्रवाल, निदेशक, परंपरा जेम्स एंड ज्वेल्स
पिछले वर्षों की तुलना में इस वर्ष गाड़ियों की सेल बढ़ी है। शनिवार को धनतेरस की वजह से बहुत सारे लोगों ने शुक्रवार को ही डिलीवरी ली। रविवार के लिए भी काफी बुकिंग है। तीनों दिन मिलाकर 400 से अधिक गाड़ियों की डिलीवरी हुई: अभिषेक अग्रवाल, निदेशक, आर्बिट ऑटोमोबाइल्स
खरीदारी के लिए निकले लोग तो सड़क पर लगा रहा जाम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जीएसटी स्लैब में बदलाव के बाद गाड़ियों की बिक्री तेजी से बढ़ी है। लोग इस छूट का लाभ उठा रहे हैं। धनतेरस में इसका काफी असर देखने को मिला। पिछले वर्ष की तुलना में 40 प्रतिशत तक मांग अधिक रही: राजू जायसवाल, निदेशक, भीम मोटर्स एवं आदित्य मोटर्स
धनतेरस में दो पहिया वाहनों की जमकर बिक्री हुई है। शनिवार को डिलीवरी कम हुई। लोग शुक्रवार को ही गाड़ी घर ले गए। वहीं, रविवार को भी काफी गाड़ियां जाएंगी। इलेक्टि्रक वाहनों की बिक्री भी इस साल तेजी से बढ़ी है: नितिन मातनहेलिया, निदेशक, डीपी मोटर्स