फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बारिश ने डाली खलल...बुलडोजर से हुआ विसर्जन

विज्ञापन
गोरखपुर में पहली बार बुलडोजर से मां दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन  :राजघाट राप्ती नदी के पास नगर 
विज्ञापन
- राप्ती नदी किनारे अस्थायी पोखरों में विसर्जित हुईं प्रतिमाएं
विज्ञापन


- स्थल पर बुलडोजर से बड़ी प्रतिमाओं को किया गया विसर्जित

गोरखपुर। विजयादशमी के दिन दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन शुरू हो गया। एकला बांध पर बने कृत्रिम पोखरों में प्रतिमाएं विसर्जित हुईं। बारिश में बीच में खलल डाली लेकिन विसर्जन स्थल तक पहुंचने में कोई परेशानी नहीं हुई। कोई परेशानी न हो इसके लिए बड़ी प्रतिमाओं को बुलडोजर की मदद से उठाकर पोखरे में सम्मान के साथ विसर्जित किया गया।
प्रतिमा विसर्जन के लिए राप्ती नदी किनारे पांच स्थानों पर अस्थायी (कृतिम) पोखरे बनाए गए हैं। इसमें एकला बांध किनारे तीन, डोमिनगढ़ और महेसरा में एक-एक पोखरे शामिल हैं। बुधवार रात से बृहस्पतिवार सुबह तक हुई बारिश से विसर्जन स्थल पर पानी लग गया था। लेकिन नगर निगम की टीम ने पंप लगाकर पानी निकाल दिया। इसके साथ ही वहां पहुंचने के लिए रास्ता साफ कराया। बारिश की वजह से रास्ते में गाड़ी न फंसे इसके लिए वहां पर लोहे की प्लेट लगाई गई थी। बृहस्पतिवार शाम से ही प्रतिमा विसर्जन का दौर शुरू हो गया जो सुबह तक चला। शुक्रवार रात तक करीब 800 से अधिक प्रतिमाएं विसर्जित हो गई थीं।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर दो बजे के करीब एकला बांध पर घंटाघर की मूर्ति गई थी। तभी वहां बारिश शुरू हो गई। मूर्ति बड़ी थी इस वजह से आरती के बाद बुलडोजर से उसे विसर्जित किया गया। आमतौर पर कई बार बड़ी मूर्ति होने की वजह से लोग दूर से पोखरे में फेंक देते थे। मगर बुलडोजर से ऐसी नौबत नहीं आई। सम्मान के साथ प्रतिमाएं विसर्जित होती गईं। छोटी मूर्तियों को लेकर लोग अंदर गए और विसर्जित कर आए।


विसर्जन के साथ ही सफाई
प्रतिमा विसर्जन के साथ ही वहां पर सफाई भी होने लगी। पोकलेन की मदद से प्रतिमा की बांस-बल्ली को निकालकर किनारे रख दिया गया। साथ ही आसपास मौजूद ग्रामीण चुनरी और अन्य सामग्री को पोखरे में से निकालते नजर आए। पोकलेन की मदद से जो सामग्री निकालकर बाहर रखी जा रही थी उसमें से बच्चे अपने काम की चीज चुन रहे थे।
विज्ञापन



वर्जन
बृहस्पतिवार शाम से ही प्रतिमा विसर्जन बहुत ही व्यवस्थित तरीके से हो रहा है। वहां पर नगर निगम का कैंप कार्यालय है। बारिश के बाद भी किसी तरह का परेशानी नहीं हुई। विसर्जन स्थल पर लगातार सफाई की जा रही है।
- दुर्गेश मिश्रा, अपर नगर आयुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें