फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे: चार नहीं, अब दो महीने पहले ही होगा सीटों का आरक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। ट्रेनों में अब चार महीने (120 दिन) के बजाय दो महीने (60 दिन) पहले ही आरक्षण हो सकेगा। नई व्यवस्था एक नवंबर से लागू हो जाएगी। हालांकि, अभी 31 अक्तूबर तक पुरानी व्यवस्था ही लागू रहेगी। यह नियम ट्रेनों में आरक्षण के लिए बढ़ती भीड़ और अंतिम समय में बहुत सारे टिकट कैंसिल होने की स्थिति को देखते हुए लागू किया गया है।
विज्ञापन


रेलवे ने एक अप्रैल 2015 को व्यवस्था में बदलाव करते हुए अग्रिम आरक्षण के लिए चार माह (120 दिन) तक समय बढ़ा दिया था, लेकिन इसका परिणाम यह हुआ कि त्योहार के वक्त के सारे टिकट चार महीने पहले ही बुक हो जा रहे थे। बाद में टिकट के लिए आपाधापी मच रही थी। इससे टिकट कैंसिलेशन व तत्काल बुकिंग पर जोर बढ़ रहा था। इसका फायदा धंधेबाज भी उठा रहे थे।


आरक्षित टिकट नहीं मिलने से परेशान लोग तत्काल बुकिंग के लिए जाते थे, जहां धंधेबाज उनसे मनमाने रुपये वसूलते हैं। इन सबको देखते हुए रेलवे बोर्ड ने फिर से नियमों में बदलाव कर अग्रिम आरक्षण बुकिंग के लिए यात्रा तिथि से 60 दिन पहले तक का समय निर्धारित किया है। रेलवे बोर्ड की तरफ से इस संबंध में सभी जोन को आदेश की कॉपी भेज दी गई है। सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि रेलवे बोर्ड के निर्देशों का पालन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें