फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: होटल में युवक की मौत, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
गीडा (गोरखपुर)। नौसड़ के पास एक होटल में बृहस्पतिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में बांसगांव धनौड़ा बुजुर्ग निवासी गौरव राय (25) की मौत हो गई। होटलकर्मियों का कहना है कि कमरे से अचानक गौरव के चिल्लाने की आवाज आने लगी कि मैंने जहर खा लिया है। दरवाजा तोड़कर जिला अस्पताल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता शैलेंद्र राय ने होटल कर्मियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए गीडा थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

गौरव राय दिल्ली के एक होटल में काम करते थे। बुधवार को वह दिल्ली से लौटकर आए और नौसड़ स्थित श्रीराम होटल में एक कमरा बुक किया। देर रात तबीयत बिगड़ी और जिला अस्पताल ले जाने पर उनकी मौत की पुष्टि डॉक्टरों ने की। मृतक के पिता शैलेंद्र ने बताया कि रात को होटल के कर्मियों ने फोन कर बताया कि बेटे की जहर खाने से मौत हो गई है।

पिता शैलेंद्र का आरोप है कि बेटे ने कहा था कि होटल के कर्मियों ने कोई अश्लील वीडियो बना लिया है, जिसके लिए लगातार पैसा देने का दबाव बना रहे थे। आरोप है कि होटल कर्मियों ने योजनाबद्ध तरीके से बेटे की हत्या की है। गौरव की एक बहन भी है, जिसकी शादी हो चुकी है। एसपी उत्तरी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मृतक के पिता के आरोप की जांच कराई जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। जांच में आरोप सही पाए जाने पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें