फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सूरजकुंड में कल्याण मंडपम की गुणवत्ता खराब...जांच के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। सूरजकुंड धाम नगर में बन रहे कल्याण मंडपम के निर्माण की गुणवत्ता खराब पाई गई है। नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने ठेकेदार का भुगतान रोकने और जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुसार नगर निगम दो स्थानों पर कल्याण मंडपम का निर्माण करा रहा है। सीएम जल्द लोकार्पण कर सकते हैं। सोमवार को नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने दोनों कल्याण मंडपम का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के तहत 4.70 करोड़ रुपये से खोराबार विद्युत सब स्टेशन के पास कल्याण मंडपम का निर्माण चल रहा है। कार्यदायी संस्था कंस्ट्रक्शन एंड डिजाइन सर्विसेज (सीएंडडीएस) ने कल्याण मंडपम का निर्माण तकरीबन पूरा कर दिया है।
नगर आयुक्त ने पूरे परिसर के साफ सफाई कराने, खाली जगह पर पौधरोपण करने और परिसर के अंदर कल्याण मंडपम के सामने फाउंटेन लगाने के निर्देश दिए। इसके बाद 15वां वित्त आयोग से 1.91 करोड़ रुपये की लागत से वार्ड नंबर 58 सूरजकुंड धाम नगर के निरंकारी भवन के निकट निर्माणाधीन कल्याण मंडपम का निरीक्षण किया। यहां कार्य की गुणवत्ता ठीक नहीं नहीं मिलने पर नाराजगी व्यक्त की। अधिशासी अभियंता अशोक कुमार भाटी को ठेकेदार का भुगतान रोकने एवं निर्माण कार्य की जांच कर ठेकेदार के विरुद्ध कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें