फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीडीयू : पीजी तृतीय सेमेस्टर परीक्षाओं की समय सारिणी जारी

Fri, 22 Nov 2024 03:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय और संबद्ध कॉलेजों में परास्नातक तृतीय सेमेस्टर के विषम सेमेस्टर परीक्षाओं की समय-सारिणी जारी कर दी गई है। ये परीक्षाएं 28 नवंबर से शुरू होकर 13 दिसंबर तक चलेंगी। पीजी प्रथम सेमेस्टर और स्नातक की समय-सारिणी भी जल्द जारी हो जाएगी।
विज्ञापन

डीडीयू की कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने बताया कि एमए, एमकॉम, एमएससी समेत परास्नातक के सभी पाठ्यक्रमों के तृतीय सेमेस्टर की समय-सारिणी जारी कर दी गई है। अन्य परीक्षाओं के लिए समय-सारिणी भी तैयार होने के करीब है। एनईपी में विद्यार्थियों के एक से अधिक विषयों में प्रवेश के कारण उनका मिलान कराया जा रहा है। इसके अलावा कई प्रतियोगी परीक्षाएं भी दिसंबर में पड़ रही हैं। उन्हें देखते हुए अन्य कोर्स की समय-सारिणी तैयार की जा रही है। स्नातक तृतीय, पंचम, सप्तम और नवम सेमेस्टर की परीक्षाएं भी 28 नवंबर से ही शुरू करने की योजना है। स्नातक और परास्नातक प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं दिसंबर के दूसरे हफ्ते में शुरू होंगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें