फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, सील

Sun, 27 Jul 2025 01:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस और जिला प्रशासन की टीम ने मौके से पांच युवतियों व एक युवक को दबोचा, मोबाइल छोड़ संचालक भागा
विज्ञापन

बड़हलगंज। तहसील प्रशासन और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने शनिवार को काॅलेज तिराहे पर स्थित ग्रीन डायमंड ब्यूटी व स्पा सेंटर में छापा मारा। पुलिस ने मौके से पांच युवतियाें और एक युवक को दबोच लिया। इस बीच स्पा सेंटर संचालक अपना मोबाइल छोड़कर मौके से भाग निकला। पुलिस और प्रशासन के अनुसार, स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार किया जा रहा था। टीम ने मोबाइल को कब्जे में लेने के साथ ही एसडीएम गोला की मौजूदगी में सेंटर को सील कर दिया है।

सीओ गोला दरवेश कुमार ने बताया कि तहसील प्रशासन ने बड़हलगंज क्षेत्र में देह व्यापार की सूचना पर स्पा सेंटर पर छापेमारी की। एसडीएम अमित कुमार जायसवाल, नायब तहसीलदार जयप्रकाश कुमार, कोतवाली प्रभारी चंद्रभान सिंह पुलिस फोर्स के साथ कस्बा स्थित ग्रीन डायमंड ब्यूटी और स्पा सेंटर पहुंचे। पुलिस को देखते ही संचालक मोबाइल छोड़कर भाग निकला। हालांकि टीम ने मौके से पांच युवतियों और एक युवक को दबोच लिया। दो युवतियां कानपुर की बताई जा रहीं थीं। पुलिस ने संचालक का मोबाइल जब्त किया है।
विज्ञापन

एसडीएम अमित जायसवाल ने बताया कि कुछ दिनों से स्पा सेंटर की आड़ में अनैतिक कार्य की जानकारी मिल रही थी। मौके पर स्पा सेंटर से संबंधित दस्तावेज न होने के चलते सेंटर को सील कर दिया गया है। पूछताछ में युवतियों ने बताया कि वे बालिग है और स्वेच्छा से स्पा सेंटर पर कार्यरत है।

छापा पड़ते ही कस्बे में संचालित स्पा सेंटरों में लगा ताला
स्थानीय लोगों के अनुसार बड़हलगंज में करीब पांच स्पा सेंटर संचालित होते हैं। ग्रीन डायमंड ब्यूटी व स्पा सेंटर में छापा पड़ने की सूचना उड़ते ही बाकी स्पा संचालक अपने सेंटर में ताला बंद कर भाग गए। पुलिस फरार संचालकों की कुंडली खंगालने के साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ करनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


दो दिन पहले एक स्पा सेंटर में हुआ था विवाद
स्थानीय लोगों के अनुसार दो दिन पहले ही कस्बे में स्थित दूसरे स्पा सेंटर में रुपये के लेनदेन में कस्टमर से विवाद हो गया था। मामला पुलिस तक न पहुंचे, इसके लिए आपस में सुलह भी कर ली गई। आए दिन हो रहे विवाद के चलते स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना तहसील प्रशासन को दी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें