पीपीगंज। पट्टन उर्फ पलिया निवासी आरपीएफ सिपाही महेश यादव से प्राॅपर्टी डीलर 10 लाख रुपये की ठगी कर ली। जमीन दिलाने का वादा कर दूसरे की जमीन दिखाकर दिखाकर रुपये ले लिए। पीड़ित ने पीपीगंज थाने में तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी गोरखनाथ के तिलपुर निवासी राजेश यादव के विरुद्ध केस दर्ज जांच कर रही है।
महेश यादव ने बताया कि वह आरपीएफ में हैं। जमीन की जरूरत पर होने पर आरोपी राजेश यादव से उनकी मुलाकात हुई। बातचीत के बाद उसने बताया कि उसकी पांच डिसमिल जमीन है। जमीन देखने के बाद 15 लाख रुपये में सौदा तय हुआ। इसके बाद 10 लाख रुपये उसके खाते में भेज दिए। बाद में पता चला कि वह जमीन किसी और की थी। आरोपी प्राॅपर्टी डीलर का काम करता है। इसके बाद उसने उस जमीन को दूसरे को बैनामा कर दिया। सीओ कैंपियरगंज गौरव त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। साक्ष्य और सबूत के आधार पर आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।