फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: प्रो. राजेश मिल्खा सिंह सम्मान से होंगे सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। जिला मुक्केबाजी संघ के अध्यक्ष प्रो.राजेश नायक को मिल्खा सिंह सम्मान 2025 से सम्मानित किया जाएगा। उन्हें यह सम्मान 18 मई को उनकी विशिष्ट उपलब्धियों के लिए प्रयागराज में दिया जाएगा। इनके अलावा इस सम्मान के लिए फुटबॉल खिलाड़ी जहीर हसन, शाटपुट के खिलाड़ी रणविजय और मुक्केबाजी के द्रोणाचार्य अवार्डी उत्तराखंड के प्रशिक्षक भास्कर भट्ट भी नामित किए गए हैं। प्रो.नायक मुक्केबाजी में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी व रेफरी के दायित्व संभाल चुके हैं। रेफरी के रूप में उन्होंने कई विश्व व एशियाई प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। इसके अलावा भारतीय मुक्केबाजी संघ में तकनीकी पदाधिकारी, भारतीय टीम के चयनकर्ता व वर्तमान में उप्र मुक्केबाजी संघ में रिंग ऑफिशियल कमीशन के चेयरमैन, सीनियर ज्वाइंट सेक्रेटरी और जय प्रकाश विश्वविद्यालय में इतिहास विषय के प्रोफेसर हैं। उनकी उपलब्धि पर मुक्केबाजी सचिव हनुमान गुप्ता, उपाध्यक्ष श्रवण कुमार सिंह व जिला संघ के कार्यकारिणी सदस्य विजयेंद्र शाही, मनीष आदि ने बधाई दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें