फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: यूपी बोर्ड परीक्षा के पंजीकरण में त्रुटियों के संशोधन की प्रक्रिया शुरू

Sun, 27 Oct 2024 03:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने यूपी बोर्ड की 2025 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में सम्मिलित होने वाले छात्र-छात्राओं की शैक्षणिक विवरण में किसी तरह की त्रुटियों में सुधार की प्रक्रिया शुरू कर दी है। परीक्षार्थी अपना नाम, माता-पिता के नाम में वर्तनी त्रुटि, जाति, फोटो एवं कक्षा 11 के पंजीकरण में अंकित हाईस्कूल के त्रुटिपूर्ण अनुक्रमांक में संशोधन ऑनलाइन माध्यम से 12 नवंबर तक करा सकते हैं। वहीं प्रधानाचार्यों को छात्रों के समस्त आवश्यक विवरण को 14 नवंबर तक जिला विद्यालय निरीक्षक के कार्यालय में प्रस्तुत करना होगा।
विज्ञापन


परीक्षार्थियों के विवरण में हुई आठ तरह की त्रुटियाें को विद्यालय स्तर पर सुधारा जाएगा। जबकि तीन तरह की त्रुटियों में सुधार के लिए संबंधित प्रपत्र के साथ प्रधानाचार्यों को जिला विद्यालय निरीक्षक को आख्या उपलब्ध करानी होगी। डीआईओएस डॉ. अमरकांत सिंह ने बताया कि पंजीकरण में त्रुटियों में सुधार और आवश्यक विवरण कार्यालय में प्रस्तुत करने की निर्धारित तिथि के समाप्त होने के बाद संशोधन के लिए कोई अवसर प्रदान नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें