फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: इमामबाड़ा कॉलेज की प्रधानाचार्य को केबिन में घुसकर शिक्षिका ने पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। कोतवाली इलाके के इमामबाड़ा मुस्लिम गर्ल्स इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य नाहिद आसिम को उनके केबिन में घुसकर शिक्षिका ने पीट दिया। प्रधानाचार्य की तहरीर पर कोतवाली थाने में शिक्षिका आयशा हक पर मारपीट का केस दर्ज किया गया है। प्रधानाचार्य का आरोप है कि आयशा हक काफी समय से पार्ट टाइम शिक्षिका के रूप में पढ़ा रही हैं।वह विद्यालय की शिक्षिकाओं से कह रही थीं कि कल से नहीं आना है और उनकी जगह दूसरी शिक्षका को बुला लिया था। इस पर मैंने पूछा कि आप कैसे किसी को स्कूल से हटा सकती हैं, तो वह नाराज होकर मेरे ऊपर हमला बोल दी।
विज्ञापन


प्रधानाचार्य नाहिद आसिम पत्नी जुल्फेकार अहमद ने कोतवाली थाने में तहरीर देकर बताया कि सोमवार सुबह 9:50 बजे वह स्कूल में अपनी केबिन में थीं। इसी दौरान विद्यालय की शिक्षिका आयशा हक बाहरी महिलाओं के साथ आईं। आने की वजह पूछा गया तो वह उन्हें गाली देने लगीं। अभी कुछ समझ पाती कि शिक्षिका ने पास आकर पिटाई शुरू कर दी। इसके बाद शोर मचाते हुए बाहर भागीं। कई लोगों ने आकर बीचबचाव किया।
नाहिद ने बताया कि शिक्षिका ने गैरकानूनी कार्य किया, कक्षा संचालन में बाधा पहुंचाई। बिना अनुमति के बाहरी महिलाओं को बुलाकर विद्यालय के वातावरण को अशांत कर दिया। शिक्षिका ने धमकी दी कि उसके घर वाले गुंडे व अपराधी किस्म के हैं, वे उनके पूरे परिवार को जान से मार देंगे। कोतवाली पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर लिया गया है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


कोट-
ये सब बहुत दिनों से चल रहा है। शिक्षिका को दायित्व के निर्वहन के लिए बताया गया था। जिसके बाद से परेशान कर रही थी। क्लास में सभी के सामने शिक्षिका ने ये उदंडता की है।
विज्ञापन

नाहिद आसिम,प्रधानाचार्य
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें