फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: स्मार्ट रोड की जद में नहीं आएगा प्रेस क्लब भवन

विज्ञापन
विज्ञापन
24 मीटर से घटाकर प्रेस क्लब के पास चौड़ाई 17-18 मीटर की जाएगी
विज्ञापन

आरओडब्ल्यू में बदलाव से बचेगा प्रेस क्लब भवन
गोरखपुर। मुख्यमंत्री ग्रीन रोड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट स्कीम (अर्बन) फेज-2 के तहत छात्रसंघ चौराहे से शास्त्री चौक तक सड़क को स्मार्ट स्वरूप देने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। निगम ने परियोजना के लिए 24 मीटर चौड़ी सड़क का आरओडब्ल्यू (राइट ऑफ वे) तय किया है, हालांकि आंबेडकर प्रतिमा से शास्त्री चौक तक यह चौड़ाई घटाकर 17-18 मीटर रखी जाएगी। इससे प्रेस क्लब की इमारत को तोड़ने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन

वहीं, जिसा सहकारी बैंक और सेंट एंड्रयूज कॉलेज की चहारदीवारी का कुछ हिस्सा हटाया जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि चौड़ाई कम करने का उद्देश्य महत्वपूर्ण इमारतों को अधिग्रहण से बचाना है। छात्रसंघ चौराहा (स्वामी विवेकानंद चौक) से आंबेडकर चौक तक सड़क का आरओडब्ल्यू 24 मीटर ही रहेगा। इस हिस्से में विश्वविद्यालय के कुलपति आवास की ग्रीन बेल्ट हटाई जाएगी और नगर निगम की पुरानी दुकानें तोड़ी जाएंगी। वहीं, सड़क के दूसरी ओर कमिश्नर कार्यालय, विकास भवन, पीएनबी एटीएम और सार्वजनिक शौचालय आंशिक रूप से प्रभावित होंगे। मुख्य अभियंता अमित शर्मा ने कहा कि स्मार्ट सड़क के दोनों किनारों पर नाले और डक्ट बनाए जाएंगे, जिनसे बिजली के तारों को भूमिगत किया जाएगा। नालों के ऊपर पैदल यात्रियों के लिए फुटपाथ बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें