फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तैयारी : 15 अक्तूबर से प्लेटफॉर्म पर नहीं दिखेंगे मलबा व पार्सल पैकेट

विज्ञापन
विज्ञापन
दिवाली और छठ में यात्रियों की सुविधाओं के लिए बना एक्शन प्लान
विज्ञापन

गोरखपुर। दिवाली और छठ में रेलवे स्टेशनों के प्लेटफॉर्म पर मलबा और पार्सल पैकेट नहीं दिखेंगे। ट्रेन से उतरने वाले पार्सल को तत्काल हटाया जाएगा। वहीं निर्माणाधीन स्टेशनों पर अगर कहीं मलबा रखा है तो उसे भी 15 अक्तूबर के पहले साफ कर दिया जाएगा। त्योहार में यात्रियों को दिक्कत न होने पाए इसके लिए रेल प्रशासन ने एक्शन प्लान बनाया है।

गोरखपुर जंक्शन पर पूछताछ केंद्र के सामने वाले प्लेटफॉर्म को तोड़कर तो हटा दिया गया है लेकिन प्लेटफॉर्म एक व पांच पर सीढ़ी वाले बेस को तोड़ा नहीं गया है। इसके अलावा प्लेटफॉर्म पर ही मलबा रख दिया है, जिससे यात्रियों के आने-जाने के लिए जगह दो से तीन फीट ही बचा है। इसके अलावा प्लेटफॉर्म पर ट्रेनों से पार्सल उतारकर रख दिया जाता है और उसे घंटों बाद हटाया जाता है। इस दौरान आने वाली ट्रेनों के यात्रियों को दिक्कतें होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले दिनों रेलवे स्टेशन के निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक उदय बोरवणकर ने मलबा और पार्सल देखकर नाराजगी जताई थी और प्लेटफॉर्म को साफ रखने का निर्देश दिया था। इसके बाद अधिकारियों ने प्लेटफॉर्म नौ पर पार्सल को रखने के लिए स्थान तय किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें