फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तैयारी: दिवाली में गोरखपुर से दिल्ली के लिए चलेंगी 96 नई रोडवेज बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। त्योहारों में यात्रियों की संख्या में संभावित वृद्धि को देखते हुए परिवहन निगम ने भी तैयारी शुरू कर दी है। निगम ने गोरखपुर डिपो से कुछ प्रमुख रूटों पर बसों की संख्या बढ़ाने का फैसला किया है। सबसे ज्यादा बसें दिल्ली के लिए चलाई जाएंगी। इसके लिए स्थानीय स्तर पर भी तैयारी चल रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, गोरखपुर से अभी दिल्ली के लिए 48 बसें चलाई जा रही हैं। त्योहार के दौरान इसे बढ़ाकर 96 कर दिया जाएगा। लखनऊ, कानपुर और अयोध्या के लिए भी बसें बढ़ाईं जाएंगी। लखनऊ के लिए अभी 80 बसें चल रही हैं, जिसे 120 करने की योजना है। कानपुर के लिए बसों की संख्या 20 से बढ़ाकर 40 कर दिया जाएगा। वहीं अयोध्या धाम के लिए नवरात्र में पांच नई एसी बसें चलायी जाएंगी, ताकि ज्यादा यात्री आयोध्याधाम की आरामदायक यात्रा कर सकें। दशहरा के बाद पांच और एसी बसों को अयोध्याधाम के लिए चलाया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि जिस रूट पर कम भीड़ होगी वहां की बसों को हटाकर बसें भीड़ वाली रूट पर बढ़ा दी जाएंगी। इसके साथ ही लोकल रूट पर भी बसों के फेरे बढ़ाये जाएंगे।
विज्ञापन


दिवाली में दिल्ली, लखनऊ व कानपुर के लिए बढ़ाकर बसें चलेंगी। साथ ही नवरात्र में अयोध्याधाम के लिए पांच नई एसी बसें चलाई जाएंगी। इसकी तैयारी चल रही है।

-लव कुमार सिंह,क्षेत्रीय प्रबंधक, परिवहन निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें