फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: हाईटेक होंगे प्रधान जी, मोबाइल एप पर दूसरों से करेंगे संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया की तरफ से विकसित किया गया है एप
विज्ञापन

गोरखपुर मंडल के सभी 4256 ग्राम प्रधानों के मोबाइल फोन में डाउनलोड होगा ये एप


गोरखपुर। अब गांवों के विकास में तकनीक की भूमिका और मजबूत होगी। ग्राम प्रधान हाईटेक अंदाज में काम करेंगे। स्वच्छ और समृद्ध गांव सुनिश्चित करने के लिए क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया (क्यूसीआई) ने “सरपंच संवाद मोबाइल एप” विकसित किया है, जिसके माध्यम से प्रधान अन्य जिलों और राज्यों के प्रतिनिधियों से संवाद कर सकेंगे और गांव विकास से जुड़ी योजनाओं की अद्यतन जानकारी पा सकेंगे।
गोरखपुर मंडल में इस एप का उपयोग तेजी से बढ़ाया जा रहा है। उपनिदेशक पंचायती राज हिमांशु ठाकुर ने बताया कि मंडल के सभी 4256 ग्राम प्रधानों के मोबाइल फोन में यह एप डाउनलोड कराया जाएगा। इस एप पर सरपंचों को ऑनलाइन प्रशिक्षण भी दिया जाएगा और प्रशिक्षण पूरा होने पर प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा। पंचायती राज विभाग ने अक्तूबर में मंडल के चारों जिलों गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर और महराजगंज में ऑनबोर्डिंग प्रक्रिया शुरू की है। गोरखपुर जिले में 1273 में से 663 ग्राम पंचायतें, देवरिया में 1121 में से 509, कुशीनगर में 960 में से 319 और महाराजगंज में 882 में से 273 ग्राम पंचायतें अब तक एप पर जुड़ चुकी हैं। कुल मिलाकर मंडल की 42 प्रतिशत ग्राम पंचायतें एप पर हैं, जबकि 2462 ग्राम पंचायतों को अभी जोड़ा जाना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उप निदेशक का कहना है कि इस एप से प्रधानों को योजनाओं की जानकारी तुरंत मिलेगी और समस्या समाधान में तेजी आएगी। गांवों में पेयजल, स्वच्छता, सड़क और अन्य विकास कार्यों की निगरानी भी अधिक पारदर्शिता के साथ हो सकेगी। सरकारी व्यवस्था को गांव तक डिजिटल रूप में पहुंचाने के इस प्रयास से ग्रामीण विकास की गति और तेज होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें