फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सफाई कर्मी को प्रधान और उसके भाई पीटा, सख्त कार्रवाई के लिए प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
जंगल कौड़िया स्थित सीओ ऑफिस के बाहर सफाई कर्मियों ने जताई नाराजगी, केस दर्ज
विज्ञापन

27 जनवरी को प्रधान व उसके भाई ने स्कूल में बंद कर सफाई कर्मी की थी पिटाई
जगतबेला/ कौड़िया। चिलुआताल क्षेत्र के करनजहवा गांव में तैनात सफाई कर्मी को सोमवार को स्कूल में बंद कर प्रधान व उसके भाई ने पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित सफाई कर्मी विमलेश कुमार द्विवेदी की तहरीर पर चिलुआताल थाने की पुलिस ने शिक्षामित्र विवेक चतुर्वेदी और उसके भाई प्रधान वरुण चतुर्वेदी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। आरोपियों पर सख्त कार्रवाई के लिए मंगलवार को जंगल कौड़िया स्थित सीओ ऑफिस के बाहर 50 गांव में काम करने वाले सफाईकर्मियों ने प्रदर्शन किया।


करनजहवा गांव में तैनात सफाई कर्मी विमलेश कुमार द्विवेदी ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि सोमवार (27 जनवरी) को पंचायत भवन की सफाई कर रहा था। इस दौरान वहां टोटी खुली थी, कहा कि कौन खोलकर छोड़ देता है, झूठ में पानी गिराकर नुकसान किया जा रहा है। इस बात पर शिक्षामित्र विवेक चतुर्वेदी नाराज हो गए और विवाद करने लगे। थोड़ी ही देर बात विवेक चतुर्वेदी ने अपने भाई ग्राम प्रधान वरुणा चतुर्वेदी को बुला लिया। बगल में स्थित स्कूल में गेट बंद कर दोनों भाइयों ने आधे घंटे तक डंडे से पीटा।
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरफ्तारी होने तक हड़ताल पर रहेंगे सफाई कर्मी
जंगल कौड़िया। उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष रमेश कुमार भारती और ब्लॉक अध्यक्ष सूर्यभान सिंह के नेतृत्व में मंगलवार को सीओ ऑफिस के बाहर सफाई कर्मियों ने प्रदर्शन किया। 27 जनवरी को सफाई कर्मी के साथ मारपीट से नाराज कर्मियों ने मांग रखी कि आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने तक ब्लॉक के सभी कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। यदि 02 दिन के अंदर गिरफ्तारी नहीं होती है तो पूरे जिले के सफाई कर्मचारी एक साथ धरना प्रदर्शन करेंगे। जिलाध्यक्ष रमेश कुमार भारती ने क्षेत्राधिकारी कार्यालय में प्रार्थना पत्र दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें