भीषण गर्मी में बिजली कटौती बढ़ा रही उपभोक्ताओं की परेशानी
गोरखपुर। भीषण गर्मी में बिजली कटौती से परेशान उपभोक्ताओं की मुसीबत बृहस्पतिवार की शाम 4:30 बजे अचानक तेज हवा के साथ आई बारिश ने और बढ़ा दी। राप्तीनगर बिजली घर से जुड़े इलाके में बिजली सप्लाई बाधित होने से परेशानी झेलनी पड़ी।
राप्तीनगर बिजली घर से जुड़े राजमजानकी नगर, राप्तीनगर फेज वन में बिजली कटौती से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बिजली सप्लाई ठप होने के बाद उपभोक्ताओं ने अवर अभियंता को फोन किया। देर शाम बजे आपूर्ति बहाल हुई तो कुछ राहत मिली। वहीं घसीकटरा मोहल्ले में बुधवार रात के आठ बजे से बृहस्पतिवार दोपहर 12 बजे तक आपूर्ति ठप रही। आदित्यपुरी में रात लगभग 12 बजे फाल्ट से 45 मिनट के लिए बिजली गुल रही। वहीं मोहद्दीपुर बिजली घर से जुड़े बिछिया व आसपास के इलाके में बिजली सप्लाई आने जाने का सिलसिला जारी रहा। पादरी बाजार क्षेत्रों में बुधवार रात लगभग 11 बजे के आस-पास दो बार फॉल्ट की समस्या से परेशानी हुई। रात एक बजे के बाद स्थिति सामान्य हुई। मेन बाजार में शाम को फिर फॉल्ट की वजह से परेशान होना पड़ा।
अधीक्षण अभियंता शहरी ई. लोकेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि अवर अभियंता और कर्मचारियों के सहयोग से बारिश के बाद जहां भी परेशानी हुई थी। सप्लाई बहाल कर दी गई है।
बारिश के बाद 10 जगह फाल्ट से बढ़ी परेशान
तेज हवा के साथ आई बारिश के चलते शहर के कई इलाकों में फाल्ट की समस्या से लोग परेशान हो गए, बारिश बंद होने के बाद अवर अभियंता और कर्मचारियों ने पेट्रोलिंग शुरू की। उधर लगातार बिजली गुल होने से इनवर्टर जवाब दे गए। कर्मचारियों के मशक्कत के बाद किसी तरह से देर रात तक सप्लाई बहाल की गई।बारिश के चलते 10 जगहों पर फाल्ट के चलते दिक्कत आई थी।
-