फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदू विरोधी है इंडी गठबंधन के दलों की राजनीति : सीएम योगी

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) समेत पूरे इंडी गठबंधन पर जमकर हमला बोला। कहा कि कांग्रेस, टीएमसी, राजद, सपा सहित इंडी गठबंधन के सभी दल हिंदू विरोधी राजनीति करते हैं। उनके लिए देश की तुलना में सत्ता अधिक महत्वपूर्ण है। देश की कीमत पर ये दल सत्ता चाहते हैं और कोई भारतीय इसे स्वीकार नहीं करेगा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी शनिवार सुबह लोकसभा चुनाव के प्रचार के लिए बलिया रवाना होने से पहले गोरखनाथ मंदिर परिसर में मीडिया से बातचीत में आध्यात्मिक संस्थाओं भारत सेवाश्रम संघ, रामकृष्ण मिशन पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के विवादित बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे थे। सीएम योगी ने कहा कि रामकृष्ण मिशन और भारत सेवाश्रम संघ, दोनों भारत की प्रतिष्ठित धार्मिक और आध्यात्मिक संस्थाएं हैं। रामकृष्ण मिशन ने स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चलकर पूरे देश और दुनिया के अंदर सनातन धर्म के मूल्यों और आदर्शों को, भारत के आध्यात्मिक मूल्यों को देश और दुनिया तक पहुंचाने का बहुत ही सराहनीय कार्य किया है। इसी तरह भारत सेवाश्रम संघ भी सनातन हिंदू धर्म की बहुत ही प्रखर आध्यात्मिक संस्था है। स्वामी प्रणवानंद के मूल्यों और आदर्शों को लेकर भारत सेवाश्रम संघ ने देश और दुनिया में भारत के सनातन धर्म के मूल्यों और आदर्शों के लिए बहुत ही सराहनीय कार्य किया है। सीएम ने कहा कि इंडी गठबंधन के सभी दलों कांग्रेस, सपा, टीएमसी, आरजेडी, आम आदमी पार्टी आदि की प्रवृत्ति ही हिंदू विरोधी राजनीति की है। सनातन धर्म का विरोध करना, हिंदू धर्म के मूल्यों और आदर्शों का विरोध करना स्वाभाविक रूप से उनकी नींव में है और उसी के अनुरूप उनके बयान और कदम सामने आ रहे हैं। ये बयान उनकी हार की बौखलाहट को प्रदर्शित करते हैं।


गीदड़ भभकियों से डरने वाला नहीं है सनातन धर्म, देगा मुंहतोड़ जवाब
सीएम योगी ने कहा कि रामकृष्ण मिशन और भारत सेवाश्रम संघ ने अध्यात्म और संस्कृति के जिस वृहद जागरण अभियान को देश-दुनिया में बहुत ही अच्छे सेवा प्रकल्पों के साथ आगे बढ़ाया है, उससे जुड़े अनुयायी और श्रद्धालु कांग्रेस, टीएमसी और इंडी गठबंधन को मुंहतोड़ जवाब देंगे। उन्हें कहा कि जैसे रावण के समय में ऋषि मुनियों को धमकी दी जाती थी, उसी प्रकार की स्थिति इनके द्वारा पैदा करने का प्रयास किया जा रहा है। पर, सनातन धर्म इस प्रकार की गीदड़ भभकियों से डरने वाला नहीं है और इसका मुंहतोड़ जवाब देगा।
विज्ञापन


ओबीसी आरक्षण में सेंधमारी के लिए माफी मांगे टीएमसी सरकार
सीएम योगी ने कहा कि एक तरफ इंडी गठबंधन के दल हिंदुओं की धार्मिक और आध्यात्मिक संस्थाओं को धमकी दे रहे हैं तो दूसरी तरफ पिछड़ी जाति के लोगों के अधिकारों का जबरन बंदरबांट करने का काम कर रहे हैं। टीएमसी सरकार ने पश्चिम बंगाल के अंदर वर्ष 2010 में 118 मुस्लिम जातियों को ओबीसी में शामिल करके ओबीसी के आरक्षण पर सेंधमारी की थी। पिछले 14 वर्षों में पिछड़ी जाति के लाखों लोग आरक्षण की सुविधाओं से वंचित हुए होंगे। इसके लिए ममता बनर्जी की टीएमसी सरकार को और कांग्रेस को ओबीसी समुदाय से माफी मांगनी चाहिए। दूसरा यह बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की भावना के विपरीत है। भारतीय संविधान के शिल्पी डॉ. अंबेडकर ने कहा था कि धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं हो सकता।
-
कोलकाता हाईकोर्ट का निर्णय इंडी गठबंधन पर जोरदार तमाचा
सीएम ने कहा कि धर्म के आधार पर आरक्षण भारत के एक और विभाजन के षड्यंत्र का हिस्सा है। कोलकाता उच्च न्यायालय ने जो निर्णय लिया है वह अत्यंत सराहनीय और अभिनंदनीय है। उच्च न्यायालय का यह निर्णय टीएमसी, कांग्रेस और इंडी गठबंधन के दलों के मुंह पर जोरदार तमाचा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें