फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बड़ी रकम बैंक तक ले जाने में पुलिस देगी व्यापारियों को सुरक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
एसपी ट्रैफिक की अध्यक्षता में पुलिस लाइंस में व्यापारियों की हुई बैठक
विज्ञापन

गोरखपुर। पुलिस अधीक्षक यातायात की अध्यक्षता में व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की बैठक पुलिस लाइंस के व्हाइट हाउस सभागार में शुक्रवार को हुई। इसमें व्यापारियों को भरोसा दिलाया गया कि पुलिस उनकी सुरक्षा के लिए तत्पर है। एसपी ट्रैफिक संजय कुमार ने कहा कि अगर कोई भी व्यापारी मंडी से ज्यादा रकम लेकर बैंक जाने से पहले सूचना देता है तो पुलिस उसे बैंक तक जाने के लिए सुरक्षा प्रदान करेगी। इसमें किसी प्रकार का कोई चार्ज नहीं लिया जाएगा।
चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष संजय सिंघानिया ने बताया कि बैठक में चौरीचौरा के व्यापारी सुनीता गुप्ता का मामला उठाया गया, जिन्होंने नोएडा में बिस्कुट के लिए ऑर्डर दिया था। लेकिन नोएडा के व्यापारी ने पैसे तो ले लिए ऑर्डर नहीं भेजा। इसके लिए व्यापारियों ने केस दर्ज करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही एक और मामला एम्स थाने से संबंधित रहा। इसमें व्यापारी से रुपये लेकर माल नहीं भेजा गया था। इसमें भी केस दर्ज करने का आदेश दिया गया। बताया कि व्यापारी की सुरक्षा के लिए मांग उठने पर शहर के प्रमुख मंडी साहबगंज, भालोटिया, महेवा के साथ-साथ अलीपुर आदि जगहों पर 112 की पुलिस शाम को छह बजे से रात नौ बजे तक मुस्तैद रहेगी। बैठक में नवल किशोर नथानी के साथ हुए फ्रॉड का मामला भी उठाया गया। इसमें व्यापारियों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग। बैठक में पूर्वी उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश नारायण पांडेय, सुरेश जायसवाल, अमित टिंबरेवाल, जितेंद्र कुमार शुक्ला, अब्दुल मेराज खान, रमेश गुप्त, विशाल गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें