फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: जेल में बंद गैंगस्टर विकास सिन्हा से पूछताछ करेगी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
जेल से बेल के नाम पर 40 लाख रुपये ठगी का मामला
विज्ञापन

गोरखपुर। जेल में रहते हुए 40 लाख रुपये की ठगी मामले में पुलिस गैंगस्टर विकास सिन्हा के पूछताछ करेगी। वहीं उसकी पत्नी रेखा सिंह केस दर्ज होने के बाद से भागी हुई है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

दरअसल, रेलकर्मी अफरोज की हत्या में जेल में बंद उसकी प्रेमिका सादिया अंसारी से ठगी की गई। विकास की पत्नी ने उसे वकील बताया था और कहा था कि वह खुद का केस खत्म करा रहा है, तुम्हारा भी हो जाएगा। उसकी बातों में आकर दो वर्ष से जेल में बंद सादिया ने भाई की मदद से रुपये दिए। रुपये न्यायिक अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी और खुद की फीस के नाम पर वसूले गए। मामले में रसूलपुर निवासी अकबर की तहरीर पर गोरखनाथ थाने में केस दर्ज कर लिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि पुलिस की टीम इस संबंध में जेल में बंद आरोपी से पूछताछ करेगी। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें