फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: विवाद छुड़ाने गई पुलिस से मारपीट, सिपाही को पटका

विज्ञापन
विज्ञापन
कैंपियरगंज के घरभरिया गांव का मामला, थाना प्रभारी व पुलिसकर्मियों ने छुड़ाया, चार हिरासत में
विज्ञापन

पीड़ित पक्ष की तहरीर पर केस दर्ज, सिपाही की तरफ से एक और केस दर्ज करने की तैयारी
कैंपियरगंज। क्षेत्र के घरभरिया गांव में मंगलवार की रात पैमाइश का विवाद छुड़ाने गई पुलिस से मारपीट हो गई। एक पक्ष पुलिस पर ही हमलावर हो गया। सिपाही को जमीन पर पटक दिया। आरोप है कि उन्हें मारा पीटा भी। बीच-बचाव करने गए दरोगा से भी मनबढ़ हाथापाई करने लगे। भागकर दरोगा ने जान बचाई। सूचना पर थानेदार और फोर्स ने पहुंचकर उन्हें छुड़ाया।
इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को हिरासत में लिया है। पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है, जबकि सिपाही की तहरीर पर भी केस दर्ज करने की तैयारी है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि सिर्फ धक्का-मुक्की हुई थी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, घरभरिया गांव निवासी जयराम पटेल और पड़ोस के गांव भिक्षुकपुरवा निवासी कृष्णचंद यादव के बीच जमीन को लेकर काफी पहले से विवाद चल रहा है। मंगलवार को भी इसे लेकर विवाद हो रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझा-बुझाकर विवाद समाप्त करा दिया। मामले में तीन लोगों का शांतिभंग में चालान भी किया गया। रात होते-होते ही विवाद दोबारा भड़क उठा और मामला मारपीट तक पहुंच गया।
विज्ञापन

डायल 112 पर सूचना मिलने पर पीआरवी पुलिस मौके पर पहुंची और करमैनी चौकी पुलिस को भी जानकारी दी। चौकी पुलिस ने पहुंचकर दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश की लेकिन तभी एक पक्ष के लोगों ने पुलिस से धक्का-मुक्की शुरू कर दी। आरोप है कि इसी दौरान कांस्टेबल दयानंद पटेल को जमीन पर पटक दिया गया और उनकी पिटाई की गई। जानकारी होने पर थाना प्रभारी और अन्य पुलिसकर्मियों ने पहुंचकर उन्हें छुड़ाया। कैंपियरगंज पुलिस ने जयराम पटेल की तहरीर पर कृष्णचंद यादव और आठ अज्ञात पर मारपीट का केस दर्ज किया है। उनकी तलाशकी जा रही है।

वर्जन...
मामले में कांस्टेबल की तरफ से तहरीर दी जा रही है। केस दर्ज कर आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, एसपी नॉर्थ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें