फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पुलिस ने दर्ज किया पीड़ित छात्रा का बयान...होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के विधि विभाग की छात्रा का चोरी से फोटो खींचकर मैसेज भेजने वाले पर जल्द कार्रवाई हो सकती है। शुक्रवार को पुलिस ने पीड़ित छात्रा का बयान दर्ज किया है। उसके बताए गए दो मोबाइल नंबरों की मदद से पुलिस शोहदे की पहचान करने में जुट गई है।
विज्ञापन


विधि संकाय की छात्रा ने विधि संकाय के अधिष्ठाता और विश्वविद्यालय के मुख्य नियंता को पत्र लिखकर शोहदे की हरकत से अवगत कराया है। छात्रा ने बताया है कि विश्वविद्यालय आते-जाते व परिसर में चोरी से उसकी फोटो खींच लेता है। दूसरे दिन वह व्हाट्सएप पर फोटो के साथ गुड मार्निंग का मैसेज भेजता था। वह अलग-अलग नंबरों से मैसेज करने के साथ व्हाट्सएप कॉल कर परेशान करता है। मुख्य नियंता प्रो. गोपाल प्रसाद ने पीड़िता के पत्र पर कार्रवाई के लिए कैंट पुलिस को भेज दिया। कैंट पुलिस शुक्रवार को विश्वविद्यालय पहुंच कर पीड़ित छात्रा का बयान दर्ज किया। पुलिस को प्रथम दृष्टया जांच में आरोपी विश्वविद्यालय का छात्र होने का अनुमान है। जांच के बाद केस दर्ज कर कार्रवाई की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें