सरदारनगर (गोरखपुर)। चौरीचौरा पुलिस ने शनिवार को फाइनेंस कंपनी के ऋण की वसूली कर उसे हड़पने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान बलिया जिले के बेल्थरा बाजार थाना क्षेत्र के उभांव गांव निवासी धर्मपाल के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भिजवा दिया।
थाना प्रभारी संजय मिश्रा ने बताया कि एक साल पहले नम्न फाइनेंस लिमिटेड बैंक के मैनेजर मुलायम यादव ने कंपनी के दो फील्ड अफसरों पर केस दर्ज कराया था। आरोप है कि फील्ड अफसर धर्मपाल और राहुल नौ सितंबर को वसूली के लिए निकले और कलेक्शन कर 3,79,700 रुपये हड़प लिए। ब्यूरो