गुलरिहा। पादरी बाजार में जालसाज ने ग्राहक को धोखे में डालकर उसके खाते से 20 हजार रुपये निकाल लिए। रुपये निकलने का मैसेज मोबाइल पर आने पर इसकी जानकारी हुई तो पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की। गुलरिहा पुलिस अज्ञात के खिलाफ के केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
व्यासनगर पादरी बाजार निवासी लिटिल सिंह ने तहरीर देकर बताया कि वह पादरी बाजार पुलिस चौकी के पास लगे एचडीएफसी के एटीएम से बृहस्पतिवार की शाम रुपये निकालने गए थे। मशीन में एटीएम कार्ड फंस गया और रुपये भी नहीं निकले, तब हेल्पलाइन नंबर पर फोन किया। वहीं खड़े एक युवक ने सुझाव दिया कि घर जाइए, सुबह काॅर्ड निकल जाएगा। घर पहुंचते ही 20 हजार खाते से निकलने का मैसेज मिला। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपी की तलाश कर रही है।