पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर पांच के खिलाफ दर्ज किया केस
पिपरौली। राजस्व विभाग की ओर से लगवाए गए सीमांकन पत्थर व सीमेंटेड दीवार को उखाड़ कर दोबारा कब्जे करने और विरोध पर मारपीट का मामला सामने आया है। गीडा पुलिस ने केस दर्ज कर बोक्टा गांव निवासी राम उजागीर यादव को को गिरफ्तार कर लिया है। फरार चार अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
गीडा के देईपार निवासी चंद्रभूषण पांडेय ने बताया कि बशारतपुर निवासी विकास राज, राजेश तिवारी, पिपरा निवासी विजेंद्र यादव, मकटिया बस्ती निवासी विवेक सिंह वघेल बोक्टा स्थित सिंचित भूमि के बराबर के हिस्सेदार हैं। हाल ही में राजस्व निरीक्षक की टीम ने पुलिस की मौजूदगी में सीमांकन कराकर पत्थर लगवाया था। इसके बाद भी बोक्टा निवासी राम उजागीर, सत्यराम, हरेंद्र, रामअशीष व भखरा निवासी विजय शंकर दुबे ने पत्थर उखाड़ कर दोबारा कब्जा कर लिया। कुछ दिन बाद जब वे लोग जमीन पर गए तो असलहे सहित पहुंचे आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामले में पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज कर राम उजागीर यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। फरार अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।