फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: कागज की गड्डी देकर महिला से अंगूठी और नकदी ले गए उचक्के

विज्ञापन
विज्ञापन
चौरीचौरा इलाके का मामला, सीसीटीवी कैमरे की मदद से ठगों की तलाश में जुटी पुलिस
विज्ञापन

सरदारनगर। चौरीचौरा थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर उचक्कों ने दिनदहाड़े महिला राजकुमारी से जालसाजी कर अंगूठी और 20 हजार रुपये नकदी हड़प लिए। अपाची बाइक सवार तीन युवक महिला को झांसा देकर नोटों की गड्डी दी, जो कागज निकला। ठगी की शिकार पीड़िता ने चौरीचौरा थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
झंगहा क्षेत्र के नई बाजार निवासी राजकुमारी देवी मंगलवार दोपहर गोरखपुर से दवा कराकर घर लौट रही थीं। दोपहर करीब 12 बजे वह तहसील गेट के पीछे ऑटो पकड़ने के लिए पैदल जा रही थीं। तभी अपाची बाइक पर सवार तीन युवक वहां पहुंचे और बातचीत के बहाने महिला को झांसे में ले लिया। ठगों ने 45 हजार रुपये नोटों की गड्डी दी और बदले में उसकी अंगूठी व 20 हजार रुपये नकद ले लिए। महिला को बाद में जब शक हुआ तो गड्डी देखा तो सब कागज थे। महिला ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाला। ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। चौरीचौरा थानाप्रभारी वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि पीड़िता से पर मामले की पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन

बचाव के उपाय
- अनजान व्यक्ति से पैसों या गहनों का लेन-देन न करें।
- किसी भी तरह का लालच या झांसे में आकर सौदा करने से बचें।
- सुनसान जगहों पर अकेले कीमती सामान लेकर न चलें।
- किसी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
- सार्वजनिक स्थलों पर सजग और सतर्क रहें।
पहले भी ठगी की हो चुकी हैं घटनाएं
केस : 01
25 जुलाई 2025 : एटीएम से रुपये निकालकर जा रहे खड़ेसरी निवासी धनंजय गौंड से ठगी हो गई गई थी। उचक्कों ने कागज की गड्डी देकर उनके 39.50 हजार रुपये लेकर भाग गए थे। पुलिस सीसीटीवी कैमरे से उचक्कों की पहचान कर रही थी, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

केस : 02
27 नवंबर 2020 : बैंक रोड स्थित एसबीआई की मुख्य शाखा पर रुपये जमा करने गए कपिल देव मद्धेशिया को कागज की गड्डी थमाकर उचक्के 70 हजार रुपये लेकर भाग गए थे। फुटेज के आधार पर एक संदिग्ध को पुलिस ने बेनीगंज से गिरफ्तार कर लिया था, जबकि उसके साथ जा रहा युवक भाग गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें