विरोध पर परिवार को दी जान से मारने की धमकी, केस दर्ज
सरदारनगर। चौरीचौरा थानाक्षेत्र के गांव निवासी युवती ने मोतीराम अड्डा के गैर जाति के युवक राहुल यादव पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है। आरोप है कि चार माह की गर्भवती होने पर जब उसने युवक को जानकारी दी तो उसे और परिवार को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
युवती ने बताया कि एक साल पहले मोतीराम अड्डा निवासी राहुल यादव ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक शोषण किया। इसके बाद सिलसिला चलता रहा। आरोपी ने उसके परिवार को भी विश्वास में ले लिया था। आरोप है कि चार माह की गर्भवती होने पर जब शादी की बात की तो आरोपी और उसके परिवार ने इन्कार कर दिया। थानाप्रभारी वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर शारीरिक संबंध बनाने, एससी-एसटी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश चल रही है।