फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: डीडीयू में वर्तमान सत्र से पत्रकारिता में भी पीएचडी

विज्ञापन
विज्ञापन
पत्रकारिता के कई विद्यार्थियों के नेट क्वालिफाई होने के बाद कुलपति ने दिया आश्वासन
विज्ञापन


गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में वर्तमान सत्र से ही पत्रकारिता में पीएचडी की भी शुरुआत हो सकती है। कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने बृहस्पतिवार को इसे लेकर आश्वासन दिया। निर्देश भी दिए कि इससे संबंधित औपचारिकताएं जल्द पूरी की जाएं।

डीडीयू के पत्रकारिता विभाग के तीन विद्यार्थियों ने नेट क्वालिफाई किया है। इनके अलावा चार अन्य छात्र-छात्राओं ने पीएचडी में प्रवेश की अर्हता पूरी की है। हिंदी एवं पत्रकारिता विभाग के अध्यक्ष प्रो. दीपक प्रकाश त्यागी के नेतृत्व में इन छात्र-छात्राओं ने कुलपति से मुलाकात की और पीएचडी पाठ्यक्रम शुरू किए जाने की मांग की। कुलपति ने सेल्फ फाइनेंस मोड में इसके संचालन को लेकर आश्वासन दिया।
विज्ञापन

विभागाध्यक्ष ने बताया कि विभाग की पाठ्यक्रम समिति से पत्रकारिता में पीएचडी को मंजूरी मिल गई है। विभिन्न निकायों से मंजूरी और संविदा शिक्षकों की नियुक्ति के बाद यह पाठ्यक्रम शुरू किया जा सकता है। पूरी कोशिश होगी कि वर्तमान सत्र से ही पीएचडी शुरू हो जाए।
विज्ञापन

इस अवसर पर पत्रकारिता पाठ्यक्रम के समन्वयक प्रो. राजेश मल्ल, शिक्षक डॉ. रजनीश चतुर्वेदी, डॉ. अन्वेषण सिंह, डॉ. नरगिस बानो व अभय शुक्ल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें