फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: नाली बनाने को लेकर विशेष समुदाय के लोगों ने युवक को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बीच-बचाव करने पहुंचे परिजनों को दी जान से मारने की धमकी, केस दर्ज
विज्ञापन

पुलिस ने मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार, अन्य हमलावरों की तलाश दबिश
गोरखपुर। खजनी थानाक्षेत्र के तेतरिया में नाली बनाने को लेकर विशेष समुदाय के लोगों ने दुकान पर बैठे युवक नवनीत की लाठी-डंडे से पिटाई कर दी। इस दौरान बीच-बचाव में पहुंचे परिवार वालों को जान से मारने की धमकी देकर आरोपी भाग गए। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर मुख्य आरोपी शहजाद को गिरफ्तार कर लिया है। परिवार वालों ने पुलिस को मारपीट का वीडियो भी दिया है।
विज्ञापन

तेतरिया गांव निवासी ममता देवी ने पुलिस को बताया कि मंगलवार सुबह करीब 8 बजे उनका बेटा नवनीत गौड़ दुकान पर बैठा था। तभी गांव के तैयब, शहजाद, अख्तर, मनउवर, अफजल, अकरम, अफ्ताब, अमजद समेत करीब 12 लोग लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। उस दौरान हमलावरों ने दुकान में तोड़फोड़ भी की। नवनीत के मुंह और नाक से खून निकलने लगा। परिजन जब बीच बचाव करने पहुंचे तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी। यहीं नहीं आरोपी तैयब की पत्नी आसमा व अबरार की पत्नी तायरा ने उनके बाल पकड़कर गाली गलौज की। थानाध्यक्ष अनूप सिंह ने बताया कि मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें