फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: मोहद्दीपुर में 16 घंटे बिना बिजली के परेशान रहे 300 घरों के लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार रात में जल गया था ट्रांसफार्मर, बृहस्पतिवार शाम लगभग 4:30 बजे शुरू हुई आपूर्ति
विज्ञापन


गोरखपुर। मोहद्दीपुर में बुधवार रात 11:45 पर ट्रांसफार्मर में आग लगने से गुल बिजली के चलते लगभग 300 घरों के लोग 16 घंटे तक बिजली-पानी के लिए परेशान रहे। ट्रांसफाॅर्मर बदलवाने के लिए लोग बिजली निगम के चक्कर काटते रहे, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं था। बृहस्पतिवार शाम लगभग 4:30 बजे नया ट्रांसफार्मर लगा, तब बिजली आपूर्ति बहाल की गई।

बुधवार रात 11:45 बजे से गुल बिजली से लगभग 300 घरों के लोगों को इंवर्टर ज्यादा देर तक उन्हें संभाल नहीं सके। कुछ ही घंटों में गर्मी से निजात दिलाने वाले पंखे व कूलर भी जवाब दे दिए। रात की गर्मी में ज्यादा परेशानी बच्चों व बुजुर्गों को हुई। रात किसी तरह काटने के बाद सुबह भी लोगों के नसीब में इंतजार ही लिखा था। सुबह लगभग 10 बजे के बाद बिजली निगम की ओर से नया ट्रांसफार्मर स्थल पर रखा गया। इसके बाद लगभग डेढ़ घंटे बाद बिजली कर्मचारी अवर अभियंता की देखरेख में कार्य शुरु किए। देर से कार्य शुरु होने पर लोगों में नाराजगी भी थी। नए ट्रांसफार्मर पर केबल जोड़कर लगभग 4:30 बजे बिजली आपूर्ति बहाल की गई।
विज्ञापन


- बोले लोग
रात 12 बजे से ही बिजली कटी है। बिजली के अभियंताओं को हमारी फिक्र नहीं है। सुबह 10 बजे के बाद नया ट्रांसफाॅर्मर लाकर रखा गया। तत्काल कार्य शुरू नहीं हुआ। रात से ही हम सब बिजली पानी को लेकर परेशान हैं। नए ट्रांसफार्मर लगाने में काफी देरी हुई है।
-आकाश, मोहद्दीपुर

इस समय बिजली व्यवस्था सही नहीं है। सीएम सिटी होने के बावजूद ट्रांसफाॅर्मर बदलने में कई घंटे लग जा रहे हैं। बिजली निगम तार व ट्रांसफाॅर्मर पर कहां रुपया लगा रही है, जिससे परेशानी बरकरार है। रात के साथ दिन में भी गर्मी से परेशानी हुई है।
विज्ञापन

- रामानंद, मोहद्दीपुर

कोट
बुधवार रात ट्रांसफाॅर्मर में आग लगी थी। सुबह नया ट्रांसफार्मर स्टोर से मंगवाकर इसमें केबल जोड़ने का कार्य दिन में किया गया है। शाम 4:30 बजे तक बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है। उपभोक्ताओं को चाहिए कि वह भार से अधिक बिजली का प्रयोग न करें। अगर बिजली के उपकरण बढ़वाते हैं तो भार भी बढ़वाएं जिससे परेशानी न हो।
- लवलेश कुमार, अधिशासी अभियंता, मोहद्दीपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें