फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बकाया में से 9.5 करोड़ का भुगतान, जल्द मिलेगी शेष धनराशि

विज्ञापन
विज्ञापन
भुगतान के बाद निजी डाॅक्टरों ने रविवार को होने वाली हड़ताल वापस ली
विज्ञापन

गोरखपुर। जिले के निजी अस्पतालों में आयुष्मान कार्ड से इलाज कराने वाले मरीजों के साथ ही निजी डॉक्टरों को राहत मिली है। आयुष्मान योजना की बकाया धनराशि की पहली किस्त के तौर पर 9.5 करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया गया है। सीएमओ के पत्र के अनुसार बचे हुए करीब 100 करोड़ रुपये का भुगतान भी जल्द ही कर दिया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग की इस पहल के बाद यूपी नर्सिंग होम एसोसिएशन ने आंदोलन को वापस ले लिया है।
जिले में पिछले छह महीने से आयुष्मान योजना के तहत इलाज का भुगतान बाधित हो गया था। डाॅक्टरों के अनुसार छह महीने से करीब 110 करोड़ रुपये का भुगतान लंबित है। कुछ संचालकों के पास तो ओवरड्राफ्ट की रकम भी खर्च हो गई। आयुष्मान योजना में किए गए भुगतान को लेकर सीएमओ ने यूपी नर्सिंग होम एसोसिएशन की जिला इकाई के पदाधिकारियों को पत्र लिखा था। एसोसिएशन ने बकाया भुगतान की मांग को लेकर प्रदर्शन, सांकेतिक हड़ताल व जुलूस का ऐलान किया था। इसके बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए शासन को रिपोर्ट भेजी गई। सीएमओ ने एसोसिएशन के अध्यक्ष और मंत्री को पत्र के माध्यम से बताया कि इस महीने 9.50 करोड़ रुपये का भुगतान हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. डीके राय ने कहा कि संगठन का उद्देश्य मरीजों को परेशान करना नहीं है। अत्यधिक बकाया होने के कारण अस्पताल संचालन में दिक्कतें आ रही हैं। स्वास्थ्य विभाग के पत्र के बाद आंदोलन को वापस लेने का फैसला लिया गया है। आईएमए सचिव डॉ. वाई सिंह ने बताया कि सात से 10 दिन के अंदर आयुष्मान योजना में निजी अस्पतालों के लंबित धनराशि के भुगतान का आश्वासन मिला है। आईएमए सरकार के इस निर्णय का स्वागत करता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें