फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: जम्मू में फंसे यात्री... नहीं मिल रहा ट्रेनों का टिकट

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू से आने वाली ट्रेनों में लंबी वेटिंग, यात्री हो रहे परेशान
विज्ञापन

जल्द ही स्पेशल ट्रेन चलाने की तैयारी में रेलवे प्रशासन, वापसी में होगी सहूलियत
गोरखपुर। भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच जम्मू से गोरखपुर व आसपास के जिलों में लौटने वाले यात्रियों की संख्या में भारी वृद्धि हुई है। यात्रियों की संख्या बढ़ने से ट्रेनों में वेटिंग भी लंबी हो गई है। अगले दो दिनों में यह वेटिंग 400 से अधिक की है।
जम्मू से आने वाली ट्रेनों के बारे में मिली ऑनलाइन जानकारी के मुताबिक, जम्मू से 13 मई को चलने वाली 15098 अमरनाथ एक्सप्रेस के स्लीपर में 70, एसी थर्ड में 32, एसी सकेंड में छह और एसी फर्स्ट में एक वेटिंग है। 14 मई को जम्मू से आने वाली 15665 बीजी एक्सप्रेस के स्लीपर में 91, एसी थर्ड में 42 और एसी सकेंड में 14 वेटिंग है।
विज्ञापन

इसी तरह 15632 जम्मू से आने वाली लोहित एक्सप्रेस के स्लीपर में 90 और एसी थर्ड में 32 वेटिंग है। ये आंकड़े सिर्फ गोरखपुर आने वाले लोगों के हैं। गोरखपुर के आसपास के जिलों देवरिया, कुशीनगर, बस्ती, संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर और महाराजगंज जिलों के भी सैकड़ों लोग जम्मू में साधन नहीं मिल पाने के कारण फंसे हुए हैं।

यात्रा के लिए बस भी तलाश रहे लोग
गोरखपुर से जम्मू की दूरी करीब 1400 किमी है। इतनी लंबी दूरी होने के कारण लोग ट्रेन से ही यहां की यात्रा ज्यादा करते हैं। बस सेवा लखनऊ और दिल्ली से है। ऐसे में कुछ लोग जम्मू से दिल्ली और लखनऊ की बस पकड़कर गोरखपुर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन



रेलवे ने चलाई है स्पेशल ट्रेन
जो यात्री ट्रेनों की वेटिंग से जूझ रहे हैं, उनके लिए रेलवे ने अभी एक स्पेशल ट्रेन वाराणसी समर स्पेशल की घोषणा की है। यह ट्रेन 19 मई से 14 जुलाई के बीच चलाई जाएगी। इसके चलने से यात्रियों को सहूलियत मिलेगी। इसके अलावा रेलवे कुछ और स्पेशल ट्रेन शुरू करने की तैयारी में है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें