फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: यात्रियों को घंटों करना पड़ा ट्रेनों का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
मेगा ब्लॉक के कारण वैशाली, संपर्कक्रांति समेत कई ट्रेनों को किया गया रिशेड्यूल
विज्ञापन

ट्रेनों के देर होने से यात्रियों को झेलनी पड़ी मुसीबत
गोरखपुर। मेगा ब्लॉक के चलते रविवार से वैशाली, बिहार संपर्कक्रांति, बाघ एक्सप्रेस और सप्तक्रांति सहित कई ट्रेनों रिशेड्यूल कर चलाया गया। इससे ट्रेनें चार घंटे से लेकर सात घंटे की देरी से रेलवे स्टेशन पर पहुंची। इससे यात्रियों को घंटों ट्रेन का इंतजार करना पड़ा।
दिल्ली जाने वाली ज्यादातर ट्रेनों को रिशेड्यूल करके चलाया गया। इसमें वैशाली चार घंटे, बिहार संपर्कक्रांति पांच घंटे, सप्तक्रांति तीन घंटे देरी से चलीं। लेकिन, रास्ते में यह ट्रेनें और भी लेट होती गई। ज्यादातर ट्रेनें 12 बजे के बाद रेलवे स्टेशन पहुंची। वहीं सप्तक्रांति साढ़े तीन घंटे की देरी से रवाना हई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन ट्रेनों को पकड़ने के लिए तय समय से पूर्व यात्री रेलवे स्टेशन पर पहुंचने शुरू हो गए। शाम पांच बजे तक रेलवे स्टेशन का प्लेटफार्म नंबर एक यात्रियों से भर गया। लेकिन, इस बीच यात्रियों के चेहरों पर चिंता की लकीरें साफ देखने को मिली। दिल्ली जाने के लिए वैशाली ट्रेन का इंतजार कर रहे विश्वजीत ने बताया कि परिवार के साथ दिल्ली जा रहा हूं, साथ में दो साल का छोटा बेटा भी है, लेकिन ट्रेन के लेट होने से बहुत दिक्कत हो रही है। इसी तरह बाघ एक्सप्रेस का इंतजार कर रहे लवकुश ने बताया कि अगर पहले से जानकारी हो गई होती तो समय से आता। ट्रेन का इंतजार करते करते थक गया हूं। इस बीच रात साढ़े दस बजे तक प्लटाफार्म यात्रियों से खचाखच भरा रहा। रात करीब 10:46 बजे से सप्तक्रांति के साथ ट्रेनों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हुआ। जो देर रात तक जारी रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें