फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: कानपुर जाने वाले यात्रियों को झेलनी पड़ेगी मुसीबत

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर से पूर्व ब्रिज पर कार्य के लिए दो दर्जन से अधिक ट्रेनों का किया गया मार्ग परिवर्तन
विज्ञापन

गोरखपुर। गोरखपुर से कानपुर जाने वाले यात्रियों की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। रेलवे प्रशासन द्वारा उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के कानपुर पुल बायां किनारा-कानपुर सेंट्रल के मध्य ब्रिज सं. 110 पर इंजीनियरिंग कार्य के लिए ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक दिए जाने के कारण गाड़ियों का मार्ग परिवर्तन किया गया है। इससे दो दर्जन से अधिक ट्रेनें प्रभावित रहेंगी।गोरखपुर से 21, 22, 23, 26, 28, 29 एवं 30 मार्च तथा 02, 04, 05, 06, 09, 11, 12, 13, 16, 18, 19, 20, 23, 25, 26 एवं 27 अप्रैल को चलने वाली 12571 गोरखपुर-आनन्द विहार टर्मिनल एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग लखनऊ-कानपुर सेंट्रल-गाजियाबाद के स्थान पर परिवर्तित मार्ग लखनऊ-आलमनगर-मुरादाबाद-गाजियाबाद के रास्ते चलाई जाएगी। गोरखपुर से 20, 24, 25, 27 एवं 31 मार्च तथा 01, 03, 07, 08, 10, 14, 15, 17, 21, 22, 24, 28 एवं 29 अप्रैल को चलने वाली 12595 गोरखपुर-आनन्द विहार टर्मिनल एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग लखनऊ-कानपुर सेंट्रल-गाजियाबाद के स्थान पर परिवर्तित मार्ग लखनऊ-आलमनगर-मुरादाबाद-गाजियाबाद के रास्ते चलाई जाएगी। गोरखपुर से 22, 24, 29 एवं 31 मार्च तथा 05, 07, 12, 14, 19, 21, 26 एवं 28 अप्रैल को चलने वाली 19410 गोरखपुर-साबरमती एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग बुढ़वल-लखनऊ-कानपुर सेंट्रल-कासगंज के स्थान पर परिवर्तित मार्ग बुढ़वल-सीतापुर सिटी-शाहजहांपुर-कासगंज के रास्ते चलाई जाएगी। गोरखपुर से 25 मार्च तथा 01, 08, 15, 22 एवं 29 अप्रैल को चलने वाली 22922 गोरखपुर-बान्द्रा टर्मिनस एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग बुढ़वल-लखनऊ-कानपुर सेंट्रल-कासगंज के स्थान पर परिवर्तित मार्ग बुढ़वल-सीतापुर सिटी-शाहजहांपुर-कासगंज के रास्ते चलाई जाएगी।
गोरखपुर से 20, 21, 23, 27, 28 एवं 30 मार्च तथा 03, 04, 06, 10, 11, 13, 17, 18, 20, 24, 25 एवं 27 अप्रैल को चलने वाली 12511 गोरखपुर-तिरुवनन्तपुरम उत्तर (कोच्चुवेली) एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग गोरखपुर-ऐशबाग-कानपुर सेंट्रल के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गोरखपुर-अयोध्या धाम जं.-मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जं.-प्रयागराज जं.-कानपुर सेंट्रल के रास्ते चलाई जाएगी।
विज्ञापन

बरौनी से 24 एवं 31 मार्च तथा 07, 14, 21 एवं 28 अप्रैल तक चलने वाली 12521 बरौनी-एर्णाकुलम एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग गोरखपुर-ऐशबाग-कानपुर सेंट्रल के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गोरखपुर-अयोध्या धाम जं.-मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जं.-प्रयागराज जं.-कानपुर सेंट्रल के रास्ते चलाई जाएगी। गोरखपुर से 26 मार्च तथा 02, 09, 16, 23 एवं 30 अप्रैल को चलने वाली 12589 गोरखपुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग गोरखपुर-ऐशबाग-कानपुर सेंट्रल के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गोरखपुर-अयोध्या धाम जं.-मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जं.-प्रयागराज जं.-कानपुर सेंट्रल के रास्ते चलाई जाएगी। गोरखपुर से 22 एवं 29 मार्च तथा 05, 12, 19 एवं 26 अप्रैल को चलने वाली 12591 गोरखपुर-यशवंतपुर एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग गोरखपुर-ऐशबाग-कानपुर सेंट्रल के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गोरखपुर-अयोध्या धाम जं.-मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जं.-प्रयागराज जं.-कानपुर सेंट्रल के रास्ते चलाई जाएगी। गोरखपुर से 25 मार्च तथा 01, 08, 15, 22 एवं 29 अप्रैल को चलने वाली 15023 गोरखपुर-यशवंतपुर एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग अयोध्या कैंट-लखनऊ-कानपुर सेंट्रल के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गोरखपुर-अयोध्या धाम जं.-मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जं.-प्रयागराज जं.-कानपुर सेंट्रल के रास्ते चलाई जाएगी।
गोरखपुर से 20, 21, 23, 24, 25, 27, 28, 30 एवं 31 मार्च तथा 01, 03, 04, 06, 07, 08, 10, 11, 13, 14, 15, 17, 18, 20, 21, 22, 24, 25, 27, 28 एवं 29 अप्रैल को चलने वाली 15065 गोरखपुर-पनवेल एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग गोरखपुर-लखनऊ-कानपुर सेंट्रल के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गोरखपुर-अयोध्या धाम जं.-मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जं.-प्रयागराज जं.-कानपुर सेंट्रल के रास्ते चलाई जाएगी। गोरखपुर से 26 मार्च तथा 02, 09, 16, 23 एवं 23 अप्रैल को चलने वाली 15067 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग गोरखपुर-लखनऊ-कानपुर सेंट्रल के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गोरखपुर-अयोध्या धाम जं.-मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जं.-प्रयागराज जं.-कानपुर सेंट्रल के रास्ते चलाई जाएगी। गोरखपुर से 19 मार्च से 29 अप्रैल, तक चलने वाली 20104 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग गोरखपुर-ऐशबाग-कानपुर सेंट्रल के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गोरखपुर-अयोध्या धाम जं.-मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जं.-प्रयागराज जं.-कानपुर सेंट्रल के रास्ते चलाई जाएगी।
इसके साथ ही 24 एवं 31 मार्च तथा 07, 14, 21 एवं 28 अप्रैल तक, 22533 गोरखपुर-यशवंतपुर एक्सप्रेस, 22 एवं 29 मार्च तथा 05, 12, 19 एवं 26 अप्रैल को चलने वाली 11080 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस, 25 मार्च तथा 01, 08, 15, 22 एवं 29 अप्रैल को चलने वाली 12597 गोरखपुर-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस, 20 एवं 27 मार्च तथा 03, 10, 17 एवं 24 अप्रैल को चलने वाली 15045 गोरखपुर-ओखा एक्सप्रेस भी मार्ग परिवर्तन के साथ चलेगी।
विज्ञापन


वाराणसी के रास्ते चलेगी बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेस
बरौनी से 19 मार्च से 29 अप्रैल तक चलने वाली 11124 बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग छपरा-गोरखपुर-लखनऊ-कानपुर सेंट्रल के स्थान पर परिवर्तित मार्ग छपरा-वाराणसी सिटी-वाराणसी जं.-प्रयागराज रामबाग-प्रयागराज जं.-कानपुर सेंट्रल के रास्ते चलाई जाएगी। मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप यह गाड़ी एकमा, सीवान, मैरवा, भाटपार रानी, भटनी, देवरिया सदर, गोरखपुर, सहजनवा, खलीलाबाद, बस्ती, बभनान, मसकनवा, मनकापुर, गोंडा, करनैलगंज, बुढ़वल, बाराबंकी, लखनऊ एवं उन्नाव स्टेशनों पर नहीं रूकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें