फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: इमारतों की पार्किंग का हो रहा व्यावसायिक इस्तेमाल, जीडीए सख्त

विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार को मेडिकल कॉलेज रोड पर टीम ने सात इमारतों की जांच क
विज्ञापन

गोरखपुर। गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) की तरफ से शहर में पार्किंग की समस्या के खिलाफ अभियान के दूसरे दिन मंगलवार को मेडिकल कॉलेज रोड पर सात इमारतों की जांच की गई। इनमें से दो इमारतों की पार्किंग जगह पर व्यावसायिक गतिविधियां संचालित होती मिलीं।
शहर की प्रमुख सड़कों पर वाहनों के पार्क होने से जाम की समस्या लगातार बढ़ रही है। इसे देखते हुए जीडीए ने पटरियों और इमारतों में निर्धारित पार्किंग का सत्यापन शुरू किया है। हालांकि, बैठक की वजह से अन्य जांच टीमें मंगलवार को फील्ड में नहीं निकल सकीं। अब बुधवार से बेतियाहाता, पैडलेगंज, गोलघर व मेडिकल कॉलेज रोड पर एक साथ कार्रवाई की जाएगी। दो दिनों में अब तक जीडीए की टीम पैडलेगंज से फिराक गोरखपुरी चौराहा मार्ग और मेडिकल कॉलेज रूट पर 46 इमारतों की जांच कर चुकी है। इनमें से लगभग आधी इमारतों में पार्किंग स्थल का गलत इस्तेमाल पाया गया। कहीं नर्सिंग होम और दवा की दुकान चल रही है तो कहीं जिम, रेस्तरां, दुकानें और गोदाम बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीडीए के प्रभारी मुख्य अभियंता किशन सिंह ने बताया कि सभी मामलों में नोटिस जारी करने की तैयारी की जा रही है। पार्किंग स्थल खाली न करने वालों पर विधिक कार्रवाई की जाएगी और जरूरत पड़ी तो निर्माण सील भी किए जाएंगे। बुधवार से सत्यापन के साथ नोटिस वितरण का कार्य भी शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें