फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: शिक्षकों की मनमानी की शिकायत कर सकेंगे अभिभावक

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। परिषदीय विद्यालयों में शिक्षकों की मॉनिटरिंग और उनके बारे में फीडबैक छात्रों के अभिभावक सीधे शिक्षा विभाग के अधिकारियाें से कर सकेंगे। इसके लिए एक टोल फ्री नंबर जारी किया गया है, जो विद्यालय की दीवारों पर दर्ज किया जाएगा। शिक्षकों की मनमानी, अनुपस्थिति या शैक्षणिक कार्यों में लापरवाही होने पर अभिभावक तुंरत शिकायत कर सकेंगे।
विज्ञापन


जिले के 2500 से अधिक प्राथमिक, उच्च प्राथमिक व कंपोजिट विद्यालयों में शासन के आदेश के बाद टोल फ्री नंबर स्कूल की दीवारों पर अंकित करने के लिए कहा गया है। इसको लेकर बीएसए की ओर से सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। अधिकारियों द्वारा विद्यालय के औचक निरीक्षण में शिक्षकों द्वारा शिक्षण कार्य समेत अन्य योजनाओं के संचालन व रखरखाव में की जाने वाली लापरवाही व कमियां सामने आती हैं। इस पर अंकुश लगाने के लिए शासन ने टोल फ्री नंबर 18008893277 जारी किया है। इस टोल फ्री नंबर पर कोई भी ग्रामीण या अभिभावक विद्यालय संबंधी शिकायत सीधे कर सकेंगे। इसके बाद बीएसए ने सभी विद्यालयों की दीवारो पर इसे अंकित करने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें