फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पंखुड़ी की नहीं रुकेगी पढ़ाई, आज होगा दाखिला

विज्ञापन
विज्ञापन
एक जुलाई को जनता दर्शन में पंखुड़ी ने की थी सीएम योगी से मुलाकात, फीस जमा करने में जताई थी असमर्थता
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक ने स्कूल प्रबंधन से वार्ता के बाद पंखुड़ी के पिता को दी सोमवार को दाखिला कराने की जानकारी
गोरखपुर। आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की पंखुड़ी त्रिपाठी की पढ़ाई पैसों के अभाव में अब नहीं रुकेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद प्रशासन व शिक्षा विभाग ने स्कूल प्रबंधन से वार्ता कर ली है। जिला विद्यालय निरीक्षक के मुताबिक, पंखुड़ी का स्कूल में दाखिला सोमवार को हो जाएगा। पंखुड़ी के पिता राजीव त्रिपाठी ने बताया कि उन्हें सीएम योगी पर पूरा भरोसा है। बिटिया की पढ़ाई निर्बाध कराने के लिए वह उनके प्रति हमेशा आभारी रहेंगे।
पुर्दिलपुर निवासी पंखुड़ी त्रिपाठी ने एक जुलाई को गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में मुख्यमंत्री योगी से मुलाकात कर उनसे कक्षा सात में पक्कीबाग स्थित एक स्कूल में दाखिला कराने के साथ ही फीस माफ करने की गुहार लगाई थी। उसने बताया कि उसी स्कूल से वह कक्षा छह पास की है। लेकिन, पिता राजीव त्रिपाठी के दिव्यांग हो जाने से परिवार आर्थिक रूप से काफी कमजोर हो गया है। मां मीनाक्षी एक दुकान पर काम कर रही हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा कक्षा 12 में पढ़ने वाला भाई भी है। पंखुड़ी ने बताया कि फीस न जमा कर पाने के कारण कक्षा सात में दाखिला नहीं हो पा रहा है। इस पर सीएम योगी ने उसे भरोसा दिया था कि उसकी पढ़ाई नहीं रुकने पाएगी। इसे लेकर उन्होंने अफसरों को इंतजाम करने को निर्देशित किया था और पंखुड़ी की ख्वाहिश पर उसके साथ फोटो भी खिंचवाया था।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक अमरकांत सिंह ने रविवार को पंखुड़ी के पिता से बात की। उन्होंने बताया कि स्कूल प्रबंधन से बात हो गई है। बच्ची का प्रवेश सोमवार को हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें