फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: चार वन्यजीवों की मौत से हड़कंप, वन मंत्री पहुंचे चिड़ियाघर- लिया ये बड़ा फैसला

Sat, 10 May 2025 01:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

चिड़ियाघर में वन्यजीवों को अब पीने के लिए मिनरल वाटर दिया जाए। वन मंत्री ने डॉक्टरों की टीम से मुलाकात कर इलाज के बारे में जानकारी ली। डॉ. सक्सेना ने कहा कि वन्यजीवों को संक्रमण से बचाने के लिए साफ-सफाई रखें। सभी जानवरों की हेल्थ रिपोर्ट भी तैयार करें। उन्होंने बाड़े पर जाकर बाघ और शेर को देखा।
विज्ञापन
वन मंत्री अरुण कुमार सक्सेना चिडियाघर का निरीक्षण करते हुए - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चिड़ियाघर में लगातार चार वन्यजीवों की मौत से हड़कंप मच गया है। इसी बीच शुक्रवार को प्रदेश के वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. अरुण कुमार सक्सेना चिड़ियाघर पहुंचे। उन्होंने निर्देशित किया कि वन्यजीवों की विशेष निगरानी की जाए। नाइट शिफ्ट के साथ अस्पताल में 24 घंटे निगरानी करें।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि चिड़ियाघर में वन्यजीवों को अब पीने के लिए मिनरल वाटर दिया जाए। वन मंत्री ने डॉक्टरों की टीम से मुलाकात कर इलाज के बारे में जानकारी ली। डॉ. सक्सेना ने कहा कि वन्यजीवों को संक्रमण से बचाने के लिए साफ-सफाई रखें। सभी जानवरों की हेल्थ रिपोर्ट भी तैयार करें। उन्होंने बाड़े पर जाकर बाघ और शेर को देखा।

चिड़ियाघर में फिलहाल 300 के करीब पशु-पक्षी हैं। इनके इलाज के लिए केवल दो ही चिकित्सक हैं। ऐसे में वन्यजीवों की देखभाल में परेशानी होती है। इस पर वन मंत्री ने एक सीनियर डॉक्टर को गोरखपुर भेजने की बात कही। साथ ही अस्पताल में स्टाॅफ बढ़ाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने अस्पताल में इलाज के लिए उपकरण और इसके विस्तार के भी निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें