फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: मंडी में जब्त दो ट्रक आलू नष्ट कराने का आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा विभाग ने करीब महीने भर पहले पकड़ा था केमिकल से रंगा आलू
विज्ञापन

गोरखपुर। महेवा मंडी में पकड़े गए दो ट्रक केमिकल से रंगे लाल आलू को नष्ट कराया जाएगा। यह निर्णय आलू की स्थिति की जांच के लिए बनी कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर लिया गया है। जल्द ही सुरक्षित तरीके से इस आलू को नष्ट कराया जाएगा।
बता दें कि, बीते सितंबर में महेवा मंडी में आलू उतारने वाले कुछ मजदूरों के शरीर पर दाने निकल आए। डॉक्टरों ने बताया कि किसी केमिकल की वजह से ऐसा हो सकता है। इसके बाद खाद्य सुरक्षा विभाग ने जांच की तो महेवा मंडी में कानपुर से आया लाल रंग से रंगा आलू बिकने की जानकारी हुई। टीम ने छापा मारकर दो ट्रक आलू जब्त किया। इसका सैंपल जांच के लिए लैब में भेजा गया तो इस पर केमिकल लगा होने की पुष्टि हुई। इसके बाद से ही आलू को नष्ट करने पर चर्चा चल रही थी। कुछ व्यापारियों ने सुझाव दिया था कि आलू को बुआई के लिए किसानों में वितरित कर दिया जाए तो उसका उपयोग उत्पादन के लिए हो सकता है। इसलिए आलू की वर्तमान स्थिति की जांच के लिए कमेटी गठित की गई थी। कमेटी ने सोमवार को अपनी रिपोर्ट सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक आयुक्त डॉ. सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि जब्त आलू खराब हो चुके हैं। जांच में यह अखाद्य श्रेणी में घोषित हो गया है। वहीं, अब बुआई के लिए भी उपयुक्त नहीं बचे हैं। इसीलिए अब इन्हें सुरक्षित तरीके से नष्ट कराया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें