गोरखपुर। रामगढ़ताल इलाके में युवक पर अपने साथियों संग फायरिंग कर सनसनी फैलाने वाले शुभम यादव की बांसगांव थाना पुलिस ने हिस्ट्रीशीट खोली है। रामगढ़ताल थाना पुलिस ने इस मामले में हत्या की कोशिश व धमकी देने का केस दर्ज कर शुभम समेत सात आरोपियों को जेल भेजा है। सभी आरोपियों पर अब पुलिस गैंगस्ट लगाने की कार्रवाई भी कर रही है।
एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि बांसगांव के बेदौली बाबू गांव का रहने वाला विपिन कन्नौजिया विश्वविद्यालय का छात्र है। तीन अक्टूबर की दोपहर को सर्किट हाउस के पीछे वैशाली काॅलोनी में कमरा लेकर रहने वाले अपने रिश्तेदार भोलू से मिलने पहुंचा था। लौटते समय बांसगांव के सरसोपार गांव के शुभम यादव ने खजनी के मंझरिया में रहने वाले अपने साथी विशाल यादव, सिंघड़िया के रहने वाले युवराज पांडेय उसके भाई सत्यम, सहजनवां के अमरजीत, बड़हलगंज के मुझौना में रहने वाले शुभम, सुरहिया टोला के जसवंत व मदन के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। सभी आरोपी इस समय जेल में है। एसपी सिटी ने बताया कि शुभम यादव गिरोह का सरगना है।