चिलुआताल। क्षेत्र के ग्राम परमेश्वरपुर के टोला नवापार में मनबढ़ों ने रात में घर में घुसकर तीन युवकों को पीट दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कौड़िया भेजा। पीड़ित ने चिलुआताल पुलिस को लिखित तहरीर दी है।
परमेश्वरपुर के नवापार निवासी बिजेंद्र पुत्र रामबृक्ष ने तहरीर में कहा है कि वह सोमवार को घर का दरवाजा बंद कर सो रहे थे। रात करीब 12 बजे गांव के आठ से 10 युवक दरवाजा तोड़ कर घर में घुसे और बुरी तरह पीट दिया। इसमें उसके अलावा सूरज एवं मनीष को भी चोटें आईं हैं।