सरदार नगर (गोरखपुर)। चौरीचौरा थाना क्षेत्र के जोधपुर में शाम सात बजे के करीब संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक की मौत हो गई, उसका दूसरा साथी अचेत अवस्था में मिला है। जिसके नाक और मुंह से खून निकल रहा था। उसकी हालत गंभीर है। मृतक के परिजनों का आरोप है कि शराब पीने से मौत हुई है। क्षेत्राधिकारी चौरीचौरा नितिन तनेजा का कहना है कि पुलिस को सूचना मिली है, मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।
चौरीचौरा के जोधपुर धोबी टोला में जयपुर निवासी राम मिलन निषाद का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला साथ ही चौरीचौरा निवासी धर्मेन्द्र निषाद अचेत अवस्था में मिता। दोनों के मुंह से खून निकल रहा था। धर्मेंद्र की हालत गंभीर है, उसका इलाज जिला अस्पताल में चल रह है। मृतक राममिलन निषाद ठेला चलाता है। उसकी एक पांच वर्ष की बेटी है।
इस मामले में चौरीचौरा के विधायक ई. सरवन निषाद ने कहा कि युवक की मौत और एक की हालत गंभीर की सूचना बेहद दुखद है। मृतक के परिवार का हर संभव मदद करूंगा। ग्रामीणों ने कई बार कच्ची शराब की शिकायत पुलिस से की है। इसमें दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत करूंगा।