फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: कार पर गोलियां बरसाने वाला एक गिरफ्तार.. आरोपियों की खुलेगी हिस्ट्रीशीट

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। रामगढ़ताल क्षेत्र में विश्वविद्यालय के छात्र पर गोलियां चलाकर दहशत मचाने वाले आरोपियों में से एक खजनी के मंझरिया गांव निवासी विशाल यादव को पुलिस ने शुक्रवार का गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से घटना में प्रयुक्त एक तमंचा भी बरामद किया गया है। पूछताछ कर आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा दिया गया। विशाल पर खजनी और रामगढ़ताल थाने में चार केस दर्ज हैं। हाल ही में उस पर विश्वविद्यालय में प्रदर्शन और सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में कैंट थाने में केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन




एसएसपी ने बताया कि आरोपियों की कुंडली खंगाली जा रही है। एक से अधिक केस वाले आरोपियों की हिस्ट्रीशीट खोली जाएगी। साथ ही गैंगस्टर की कार्रवाई भी की जाएगी। एफआईआर दर्ज कराने वाले विपिन कन्नौजिया और उसके साथियों के खिलाफ भी पहले से शिकायतें मिलती रही हैं। एसएसपी ने जांच कर विपिन और उसके साथियों पर भी सख्त कार्रवाई के संकेत दिए हैं।



बांसगांव के बेदौली बाबू निवासी विपिन कन्नौजिया की तहरीर पर बृहस्पतिवार को विशाल यादव और बांसगांव के सरसोपार निवासी शुभम यादव पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया गया था। पुलिस टीम अब फरार शुभम यादव की तलाश में लगी है। शुक्रवार को कई जगहों पर पुलिस ने छापा भी मारा लेकिन कामयाबी नहीं मिल पाई।
विज्ञापन




दोपहर 12 बजे विपिन पर हुआ था हमला



बृहस्पतिवार दोपहर 12 बजे शहर में सर्किट हाउस के पीछे सुरैया टोला रहने वाले विपिन कन्नौजिया अपने साथी राजन के साथ कार से वैशाली कॉलोनी में दोस्त भोलू से मिलने गए थे। कॉलोनी स्थित घर में अंदर जाने पर पता चला कि भोलू यादव नहीं हैं। इसके बाद विपिन घर से निकलकर अपनी कार में सवार हुए, तभी उसके पीछे से पांच से छह युवक हाथ में असलहा लेकर पैदल दौड़ते आए और उनकी तरफ लक्ष्य कर कार पर गोलियां चलाने लगे।



वर्जन



गोली चलाने की घटना को अंजाम देने वाले एक आरोपी को तमंचे के साथ पकड़ा गया है। इसपर पहले से भी अन्य थानों में केस दर्ज हैं। आरोपी की हिस्ट्रीशीट खोलने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन




-डॉ. गौरव ग्रोवर, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें