फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: लंबी दूरी से हटेंगी पांच साल से पहले की पुरानी एसी बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
दिवाली से पहले परिवहन निगम के बेड़े में शामिल होंगी 20 नई एसी बसें
विज्ञापन


गोरखपुर। परिवहन निगम की ओर से लंबी दूरी की यात्रा पर चल रही पांच साल पुरानी एसी बसों को हटाया जाएगा। इनकी जगह नई बसें मंगवाई जाएंगी। इसको लेकर परिवहन निगम की ओर से तैयारी की जा रही है।

परिवहन निगम से मिली जानकारी के अनुसार, वर्तमान में दिल्ली के लिए 48 बसें चलाई जा रही हैं। वहीं लखनऊ के लिए 50 बसें चल रही हैं। साथ ही कानपुर के लिए चल रही 39 बसों को चलवाया जा रहा है। लगभग 20 से ज्यादा बसें प्रयागराज के लिए चल रही हैं। दिवाली से पहले इन बसों के बेड़े में 20 नई और एसी बसें आ जाएंगी। वर्ष 2020 के बाद की एसी बसें जो लंबी रूटों पर चल रही हैं, नई बसों से बदल दी जाएंगी। पुरानी बसों को छोटे रूटों पर चलवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक लव कुमार सिंह ने बताया कि लंबी दूरी की बसों को नया रखने से यात्रियों को रास्ते में परेशानी नहीं होगी। छोटे रूट पर पांच साल पुरानी बसों को मेंटेन कर चलवाया जाएगा। इससे छोटे रूट पर खराब होने पर तत्काल दूसरी बसों का इंतजाम हो सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें