फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्वासघात: मां को हॉस्पिटल ले जाने के लिए युवती बुलाती थी कैब, चालक से हुई जान-पहचान- किया दुष्कर्म; केस दर्ज

Thu, 12 Dec 2024 01:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर

सार

युवती ने तहरीर में आरोप लगाया है कि मां की तबीयत अक्सर खराब रहती है। उन्हें डॉक्टर को दिखाने के लिए गोरखनाथ क्षेत्र के ही ओला कैब चलाने वाले मनोज जायसवाल को कॉल कर गाड़ी बुक करती थी। उसने एक दिन नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
दुष्कर्म। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखनाथ क्षेत्र की एक युवती ने ओला कैब चालक मनोज जायसवाल पर दुष्कर्म का केस दर्ज कराया है। युवती का आरोप है कि वह मां के इलाज के लिए चालक को फोन कर गाड़ी बुक करती थी। इस दौरान उससे जान-पहचान हो गई।

विज्ञापन


उसने नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म किया और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने लगा। युवती की तहरीर पर केस दर्ज कर गोरखनाथ पुलिस जांच कर रही है।

युवती ने तहरीर में आरोप लगाया है कि मां की तबीयत अक्सर खराब रहती है। उन्हें डॉक्टर को दिखाने के लिए गोरखनाथ क्षेत्र के ही ओला कैब चलाने वाले मनोज जायसवाल को कॉल कर गाड़ी बुक करती थी। उसने एक दिन नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म किया।

युवती ने पुलिस को बताया कि वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी उसे लेहड़ा मंदिर ले गया। वहां जबरन गले में वरमाला डाल दी और बोला कि अब तुम मेरी पत्नी हो। लोकलाज के डर से वह सबकुछ सहती रही। युवती ने बताया कि इधर उसकी शादी दूसरे जगह तय हो गई तो आरोपी अब उसके दो भाइयों को जान से मारने की धमकी दे रहा है।
विज्ञापन


वह यह धमकी भी दे रहा है कि जिस लड़के से उसकी शादी हो रही है, उसे भी मार देगा। इसी तरह धमकी भरे मैसेज भी मोबाइल पर भेज रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें