फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: कार्यालय अधीक्षक के साथ मारपीट, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पादरी बाजार (गोरखपुर)। शाहपुर के यांत्रिक कारखाना गेट पर मंगलवार की शाम रेलवे के कार्यालय अधीक्षक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। शाहपुर पुलिस आरोपी सूरज गुप्ता समेत 10 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपी रेलकर्मी हैं या बाहरी।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, शाहपुर के धर्मशाला स्थित पूर्वोत्तर रेलवे के यांत्रिक कारखाना में चंदन श्रीवास्तव विद्युत इंजीनियर कार्यालय में अधीक्षक पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने शाहपुर पुलिस को बताया कि मंगलवार की शाम 5:30 बजे आफिस से काम निपटा कर घर जाने के लिए निकला था। अभी कारखाना गेट के बाहर पहुंचा था कि आरोपी सूरज गुप्ता ने 10 अज्ञात साथियों के साथ घेर लिया और गाली देते हुए मारपीट कर जख्मी कर दिया। पीड़ित घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। अन्य रेलकर्मी मौके पर पहुंचे तो आरोपी धमकी देकर फरार हो गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें